फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'Removing Rohit is challenging for Mumbai', Steyn's statement came out on making Hardik the cap

IPL 2024: 'रोहित को हटाना मुंबई के लिए चुनौतीपूर्ण', हार्दिक को कप्तान बनाने पर सामने आया डेल स्टेन का बयान

Sat, 16 Mar 2024 05:08 PM IST
सोवित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोवित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

मुंबई टीम को पांच बार अपनी कप्तानी में खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा हार्दिक के नेतृत्व में उतरेंगे। आईपीएल नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Removing Rohit is challenging for Mumbai', Steyn's statement came out on making Hardik the cap
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियन आईपीएल 2024 में नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने उतरेगी। टीम को पांच बार अपनी कप्तानी में खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा हार्दिक के नेतृत्व में उतरेंगे। आईपीएल नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी। इस मामले पर हालांकि काफी विवाद उठा था और कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना की थी। अब आईपीएल का मौजूदा सत्र शुरू होने को है और सभी टीमों ने इसके लिए कमर कस ली है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेन स्टेन ने भी हार्दिक को कप्तानी सौंपने पर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि मुंबई के लिए रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तानी देना चुनौतीपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


स्टेन ने कहा, मुंबई छोड़ना और फिर उस टीम में आना। मेरे ख्याल से यह चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल से एक महीने उनका कैंप हुआ होगा जिससे अगर कुछ दिक्कत रही होगी तो वो पहले मैच से पहले सुलझ जाएगी। हालांकि, स्टेन को उम्मीद है कि रोहित और हार्दिक के साथ ही सभी लोग मामले को पेशेवर तरीके से निपटेंगे। उन्होंने कहा, आपके पास बड़ी हस्तियां हैं, ऐसे लोग जिन्होंने पहले निर्णय लेने का किया और अब एक अलग भूमिका में है। यह ऐसी चीज हो सकती है जिसे हम शायद नहीं जानते हैं, लेकिन ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपने अंहकार को दूर रखना जानते हैं। मुझे लगता है कि मंबई चीजों को संभाल लेगा। 
विज्ञापन


हार्दिक ने दो साल गुजरात का किया प्रतिनिधित्व
हार्दिक पांड्या पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन 2022 में दो नई टीमें आने के बाद हार्दिक मुंबई छोड़कर गुजरात टाइंटस     के लिए खेलने लगे। गुजरात फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया और इस टीम ने अपने पहले ही सीजन में विजेता बनकर सभी को चौंका दिया। हार्दिक के नेतृत्व में गुजरात की टीम पिछले सत्र की उपविजेता रही। हार्दिक की अगुआई में गुजरात का प्रदर्शन पिछले दो वर्षों में बेहद शानदार रहा। हालांकि, इससे प्रभावित होकर उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने नाटकीय अंदाज में हार्दिक को दोबारा टीम में शामिल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed