फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians vs Gujrat Titans Pietersen, sunil gavaskar critised Hardik pandya over his decision

IPL 2024: बुमराह की जगह खुद पहला ओवर फेंकने पर घिरे हार्दिक, इन दो दिग्गजों ने की आलोचना

Mon, 25 Mar 2024 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर में पांड्या की जमकर धुनाई की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians vs Gujrat Titans Pietersen, sunil gavaskar critised Hardik pandya over his decision
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने फैसले के कारण विवादों में घिर गए। हार्दिक ने गुजरात के खिलाफ टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह खुद गेंदबाजी की शुरुआत की और पहला ओवर डालने आए। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर में पांड्या की जमकर धुनाई की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन


गावस्कर-पीटरसन ने उठाए सवाल
हार्दिक के खुद पहला ओवर करने का फैसला कमेंट्री बॉक्स में बैठे इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को भी रास नहीं आया। उन्होंने हार्दिक के इस फैसले की कमेंट्री के दौरान आलोचना की और इस मामले को लेकर दोनों दिग्गजों के बीच गहन चर्चा भी हुई। जब हार्दिक पहला ओवर करने आए तो पीटरसन ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत क्यों नहीं कर रहे हैं?' इस पर गावस्कर ने पीटरसन को जवाब देते हुए कहा, 'काफी अच्छा सवाल है। बहुत ही अच्छा सवाल है।' हार्दिक का यह फैसला पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के भी समझ से परे रहा। इरफान ने एक्स पर लिखा, बुमराह कहां हैं। 
विज्ञापन


गुजरात के सामने नहीं चला मुंबई का जादू
आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में गुजरात  टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को छह रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। पहली पारी में शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 162 रन ही बना सकी। इस तरह हार्दिक की मुंबई के कप्तान के तौर पर शुरुआत हार के साथ हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह ने किया कमाल
हार्दिक ने भले ही बुमराह से शुरुआती ओवर नहीं कराए हों, लेकिन जब कप्तान अपने इस तेज गेंदबाज को गेंद सौंपी तो उन्होंने अपने पहले ही ओवर में गुजरात को झटके दिए। गुजरात के लिए जसप्रीत बुमराह काल साबित हुए। बुमराह ने इस मैच में कुल तीन विकेट लिए और सिर्फ 14 रन ही दिए। एक समय गुजरात अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन जैसे ही बुमराह गेंदबाजी के लिए आए उन्होंने मैच का रुख एकदम से बदलकर रख दिया। बुमराह की शानदार गेंदबाजी के कारण ही गुजरात की टीम 170 रन के आसपास ही स्कोर बना सकी। हालांकि एक समय लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन बुमराह ने मुंबई के लिए डैमेज कंट्रोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed