{"_id":"6600eaefc158051182075b14","slug":"ipl-2024-mumbai-indians-vs-gujrat-titans-bcci-secratary-jai-shah-meet-ishan-kishan-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: गुजरात के खिलाफ मैच के बाद इशान किशन से मिले बीसीसीआई सचिव जय शाह, तस्वीरें हुई वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ मैच के बाद इशान किशन से मिले बीसीसीआई सचिव जय शाह, तस्वीरें हुई वायरल
Mon, 25 Mar 2024 08:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:40 AM IST
सार
बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेलने को लेकर इशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
इशान किशन
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार रात अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के बाद मैदान पर मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन से मुलाकात की। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटो में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए गए थे किशन
बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेलने को लेकर इशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। ऐसी भी खबरें आई थी कि बीसीसीआई इशान के रवैये से नाराज है, लेकिन गुजरात और मुंबई मैच के बाद जय शाह इशान से गर्मजोशी से मिले और दोनों के बीच बात भी हुई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जय शाह इशान के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने के बाद बढ़ा था विवाद
बीसीसीआई और इशान के बीच विवाद उस वक्त बढ़ा जब यह विकेटकीपर बल्लेबाज निजी कारणों का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस लौट आया था रिपोर्ट के अनुसार, इशान का कहना था कि वह लंबे समय से टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं जिस कारण उन्हें थकान हो गई है और वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। हालांकि इशान भारत ना लौटकर दुबई चले गए थे। इसके बाद उनका चयन अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी नहीं हुआ और ना ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इशान को राष्ट्रीय टीम में लौटने से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी, लेकिन इशान ने ऐसा नहीं किया और वह आईपीएल की तैयारियों में जुट गए।
बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना किया था अनिवार्य
बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए अपनी-अपनी घरेलू टीम में खेलना अनिवार्य किया था। लेकिन इशान ने ऐसा नहीं किया। कुछ इसी तरह का मामला श्रेयस अय्यर के साथ भी हुआ जो पीठ में दर्द का हवाला देकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल से हट गए थे। हालांकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में स्पोर्ट्स साइंस के प्रमुख नितिन पटेल ने श्रेयस की चोट से इंकार किया था। बीसीसीआई ने इसके बाद इशान और श्रेयस को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था।
पहले मैच में नहीं चला इशान का बल्ला
लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे इशान किशन गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 सीजन के पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए। वह इस मुकाबले में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए और आईपीएल के 17वें सीजन में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिलचस्प बात यह है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर भी शून्य पर आउट हुए थे। श्रेयस केकेआर के कप्तान हैं।

Jay Shah having a word with Ishan Kishan. pic.twitter.com/IzkElZysHv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2024