{"_id":"6562c87dd57422e17d0e997a","slug":"ipl-2024-mumbai-indians-struck-gold-ravichandran-ashwin-statement-on-hardik-pandya-leaving-gujarat-titans-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'मुंबई इंडियंस ने 'स्वर्ण' जीत लिया', हार्दिक के गुजरात छोड़ने की खबरों पर अश्विन का बयान आया सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'मुंबई इंडियंस ने 'स्वर्ण' जीत लिया', हार्दिक के गुजरात छोड़ने की खबरों पर अश्विन का बयान आया सामने
Sun, 26 Nov 2023 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
Ashwin on Hardik Pandya : हार्दिक के मुंबई में जाने की खबरें चर्चा में हैं। इस कदम का क्या असर होगा और गुजरात टाइटंस पर इससे क्या फर्क पड़ेगा, इन तमाम मुद्दों पर रविचंद्रन अश्विन ने बयान दिया है।
विज्ञापन
अश्विन और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल होने की संभावनाओं ने भारतीय क्रिकेट परिदृश्य में हलचल मचा दी है। हार्दिक ने मुंबई की टीम से ही 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, 2022 में उन्हें गुजरात ने अपनी टीम में शामिल किया था और कप्तान नियुक्त किया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस को उनके पहले सीजन में आईपीएल खिताब भी दिलाया। हालांकि, अब हार्दिक के मुंबई में जाने की खबरें चर्चा में हैं। इस कदम का क्या असर होगा और गुजरात टाइटंस पर इससे क्या फर्क पड़ेगा, इन तमाम मुद्दों पर रविचंद्रन अश्विन ने बयान दिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा, 'अगर यह सच है तो मुंबई इंडियंस ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। तो अगर यह सच है और मैंने जो कुछ भी पढ़ा है उससे यह पूरी तरह से नकद सौदा है। ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो मुंबई हार्दिक को लेने की बजाय दे रहा है या ट्रेड कर रहा है और ऑल कैश हार्दिक को खरीद रहे। मुंबई इंडियंस ने कभी भी खिलाड़ियों को ट्रेड पर नहीं दिया है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हुआ है, लेकिन अगर हार्दिक वापस जाते हैं तो मुंबई का प्लेइंग-11 कैसा लगेगा मैं आपको बताता हूं- रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और जोफ्रा आर्चर/राइली मेरेडिथ/, जेसन बेहरेनडोर्फ/मिशेल स्टार्क/पैट कमिंस। (स्टार्क और कमिंस ऑक्शन में उतरेंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने कहा, 'ऐसा तीन बार हुआ है जब किसी कप्तान को ट्रेड किया गया हो। एक मैं, नंबर दो अजिंक्य रहाणे और अब हार्दिक पांड्या। बाकी दोनों और हार्दिक में एकमात्र अंतर यह है कि वह आईपीएल विजेता कप्तान हैं जो गुजरात टाइटंस के लिए भी टीम संतुलन को पूरी तरह से बदल देते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई में वह क्या संतुलन देते हैं। लेकिन मुंबई को अब क्या करने की जरूरत है क्योंकि हार्दिक पांड्या 15 करोड़ के खिलाड़ी हैं। उन्हें हार्दिक को पूरी तरह से अपनी टीम में शामिल करने के लिए अपना पर्स खाली करना होगा।
#HardikPandaya खबरों में हैं। पिछले #IPL में #GT को जीत दिला प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले pandya का GT छोड़ने का निर्णय आलोचकों को चुभ रहा।पैसों के खेल में प्राथमिकता पैसों की ही रहेगी।#WorldCup2023 में इस जुझारू खिलाड़ी की भारतीय ख़ेमे में कमी अखरी थी।क्या #MumbaiIndians लपकेगा?
— Sushil Doshi (@RealSushilDoshi) November 26, 2023
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने 2022 ऑक्शन से पहले रिलीज होने से पहले मुंबई के लिए आईपीएल के सात सीजन खेले थे। गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद हार्दिक ने टीम को लगातार दो आईपीएल फाइनल में पहुंचाया। साथ ही 2022 में ट्रॉफी भी दिलाया। मुंबई इंडियंस की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि उन्होंने जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने का फैसला किया है या नहीं, जो पिछले दो सीजन से चोटिल हैं।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रेड के लिए पर्याप्त पर्स रखना है। पिछली नीलामी के बाद, मुंबई के पास सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 यूएस डॉलर) बचे थे। फ्रेंचाइजी को आगामी नीलामी के लिए अपने पर्स में अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये (लगभग 600,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि मुंबई को हार्दिक को शामिल करने के लिए एक या दो बड़े प्लेयर को रिलीज करने की जरूरत है। रिटेंशन की समय सीमा 26 नवंबर को शाम चार बजे समाप्त हो रही है। 26 को ही पता चल जाएगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है और किसे रिलीज कर रही है। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना होगा।