फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: MS Dhoni simplicity again won the hearts of fans traveled in economy class of the plane

IPL 2024 : धोनी की सादगी ने फिर जीता प्रशंसकों का दिल, विमान के इकोनॉमी क्लास में किया सफर, देखें वीडियो

Sat, 25 May 2024 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 May 2024 10:30 PM IST
सार

धोनी फिलहाल आईपीएल 2024 सीजन में हिस्सा ले रहे थे और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हारकर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया था।

विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni simplicity again won the hearts of fans traveled in economy class of the plane
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं और कई बार अपने व्यवहार से प्रशंसकों को दिल जीत चुके हैं। धोनी फिलहाल आईपीएल 2024 सीजन में हिस्सा ले रहे थे और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हारकर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया था। पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। अब माही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिख रहे हैं।  
विज्ञापन

बेंगलुरु से रांची के लिए भरी थी उड़ान 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, धोनी पत्नी साक्षी के साथ बेंगलुरु से अपने घर रांची के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर किया और माही को फ्लाइट में देखकर उसमे मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वीडियो में धोनी अपना सामान ओवरहेड कैबिन में रखते दिख रहे हैं और उन्हें फिर अपनी सीट पर बैठे जाते देखा जा सकता है। धोनी को देखते हुए फ्लाइट में मौजूद लोग उनका वीडियो बनाने लगे। जब धोनी की नजर इस पर पड़ी तो वह मुस्कुराने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने पहुंचे धोनी
धोनी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धोनी सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला। उनके मतदान केंद्र पर पहुंचते ही वहां मौजूद प्रशंसक बेकाबू हो गए और मीडिया ने भी धोनी को घेर लिया। हालांकि वह मीडिया से बात किए बिना ही मतदान कर वापस लौट गए। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 सीजन से पहले छोड़ी थी कप्तानी
धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़कर सभी को चकित कर दिया था। इस सीजन पहले मैच से ठीक एक दिन पूर्व कप्तानों का फोटोशूट कराया गया था जिसमें धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ पहुंचे जिसके बाद सभी को इस बात की जानकारी मिली कि धोनी अब सीएसके के कप्तान नहीं रहेंगे। 42 वर्षीय धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया था।

क्या धोनी आईपीएल से लेंगे संन्यास?
आईपीएल 2024 सीजन के शुरू होने से पहले माना जा रहा था कि माही अब इस टूर्नामेंट से संन्यास ले लेंगे। धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरें कई दिनों से चल रही हैं, लेकिन सीएसके के पूर्व कप्तान ने इस लेकर आधिकारिक रूप से अब तक कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed