फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Most sixes while playing pull shot in Indian Premier League Rohit Sharma hits most sixes

IPL 2024: रोहित ने पुल शॉट के जरिये लगाए हैं इतने छक्के, गेल भी हैं उनसे काफी पीछे

Wed, 20 Mar 2024 05:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

दुनिया के किसी भी दिग्गज गेंदबाज के आगे रोहित पुल शॉट खेलने से नहीं हिचकते हैं। इस शॉट को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।

विज्ञापन
IPL 2024: Most sixes while playing pull shot in Indian Premier League Rohit Sharma hits most sixes
रोहित शर्मा आईपीएल - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पुल शॉट खेलना काफी पसंद है। दुनिया के किसी भी दिग्गज गेंदबाज के आगे रोहित पुल शॉट खेलने से नहीं हिचकते हैं। इस शॉट को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। आईपीएल में उन्होंने यह शॉट खेलकर काफी रन बनाए हैं। यहां तक कि पुल शॉट के जरिये इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित सबसे आगे हैं। क्रिस गेल भी इस मामले में उनसे पीछे हैं। 
विज्ञापन


रोहित ने आईपीएल में पुल शॉट के जरिये अबतक कुल 86 छक्के जड़े हैं, जबकि दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने इस शॉट से 73 छक्के लगाए हैं। रोहित और गेल के बीच 13 छक्कों का अंतर है। यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध गेल अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन हैं, लेकिन वाटसन भी अब इस लीग का हिस्सा नहीं है। अन्य खिलाड़ी रोहित से काफी पीछे हैं, ऐसे में रोहित के पास इस लिस्ट में अपना दबदबा मजबूत करने का अवसर रहेगा। 
विज्ञापन


पुल शॉट के जरिये सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष सात बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 86
क्रिस गेल 73
शेन वाटसन 67
डेविड वॉर्नर 62
केएल राहुल 57
संजू सैमसन 57
एबी डिविलियर्स 55

छक्कों के मामले में भी सबसे आगे हैं रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने अबतक कुल 257 छक्के लगाए हैं। उनके पीछे इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 2008 से लेकर 2023 सीजन तक 239 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। धोनी और कोहली के बीच हालांकि अंतर काफी कम है और इन दोनों दिग्गजों के बीच इस बार आगे निकलने की होड़ रहेगी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 257
महेंद्र सिंह धोनी 239
विराट कोहली 234
डेविड वॉर्नर 226
आंद्रे रसेल  193
संजू सैमसन 182
केएल राहुल 168
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed