फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Lucknow Supergiants Fast bowler Mayank Yadav doubtful for remainder IPL league matches

IPL 2024: लखनऊ को लग सकता है झटका, मयंक यादव के शेष मैचों में खेलने की संभावना कम, जानें कारण

Wed, 01 May 2024 06:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 May 2024 06:49 PM IST
सार

 मयंक को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी जिससे उनके आगे मैच खेलने पर संशय पैदा हो गया है। मयंक पिछले चार सप्ताह में दूसरी बार चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 : Lucknow Supergiants Fast bowler Mayank Yadav doubtful for remainder IPL league matches
मयंक यादव - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि हाल ही में चोट से वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव के आईपीएल के लीग चरण के शेष मुकाबलों में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है। मयंक को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी जिससे उनके आगे मैच खेलने पर संशय पैदा हो गया है। मयंक पिछले चार सप्ताह में दूसरी बार चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल के मौजूदा सीजन में बिखेरी चमक
मयंक ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और वह अपने पहले दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। मयंक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। दरअसल, पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया था। यह इस सीजन अब तक की सबसे तेज गेंद है। मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और सिर्फ एक ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई के खिलाफ मंगलवार को हुए मैच से वापसी की, लेकिन उनके पेट की मांसपेशियों में चोट लग गई। 
विज्ञापन


 'मयंक को लगी है ग्रेड-1 की चोट'
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, मयंक को चोट लगी है, लेकिन यह ग्रेड-1 की चोट होने की संभवना अधिक है। इससे उबरने में हालांकि बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। लखनऊ सुपरजाएंट्स अगरे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा तो मयंक नॉकआउट मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। फिलहाल उनका आईपीएल के लीग चरण के शेष मैचों में खेलना संदिग्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई मयंक को दे सकता है गेंदबाजी अनुबंध
मयंक भले ही कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद चोटिल हो गए थे, लेकिन दिल्ली के इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज को शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिल सकता है। मयंक को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उमरान मलिक, विदवथ कावेरप्पा, विशाक विजयकुमार, यश दयाल और आकाशदीप के साथ तेज गेंदबाजी अनुबंध में शामिल कर सकता है। इस अनुबंध के बाद मयंक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे जो उनकी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाएंट्स से उनके चोट प्रबंधन और फिटनेस की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed