फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'Lalit Modi had threatened me to end my career', big revelation of former RCB star Praveen Kumar

IPL 2024: 'ललित मोदी ने मुझे करियर खत्म करने की धमकी दी थी', RCB के पूर्व स्टार का बड़ा खुलासा, कही यह बात

Tue, 09 Jan 2024 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

प्रवीण ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी रिवर्स स्विंग कराने के लिए गेंद को एक तरफ से खरोंचते थे, लेकिन साथ ही कहा कि छेड़छाड़ के बाद भी किसी को अपनी गेंदबाजी में रिवर्स स्विंग का सही उपयोग करने के लिए कौशल की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Lalit Modi had threatened me to end my career', big revelation of former RCB star Praveen Kumar
प्रवीण ने ललित मोदी के बारे में बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उनकी पहली पसंद नहीं थी। प्रवीण ने कहा कि उस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की उनकी अनिच्छा ने उन्हें ललित मोदी से अजीबोगरीब प्रतिक्रिया मिली थी। एक इंटरव्यू के दौरान प्रवीण ने बताया कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल होना चाहते थे क्योंकि यह उनके गृहनगर मेरठ के करीब था, लेकिन उन्होंने आरसीबी के एक अधिकारी से एक पेपर पर हस्ताक्षर किए जो एक अनुबंध साबित हुआ। प्रवीण ने जब ललित से अपनी पसंद के बारे में बताने के लिए संपर्क किया तो आईपीएल कमिश्नर ने उनका करियर खत्म करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं आरसीबी के लिए नहीं खेलना चाहता था क्योंकि बैंगलोर मेरी जगह से काफी दूर था। मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी और खाना मेरी पसंद के मुताबिक नहीं था। दिल्ली मेरठ के काफी करीब है, जो मुझे कभी-कभी अपने घर की यात्रा करने की अनुमति देता। हालांकि, एक व्यक्ति था जिसने मुझसे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए। मुझे नहीं पता था कि यह अनुबंध था। मैंने उनसे कहा कि मैं दिल्ली के लिए खेलना चाहता हूं, बैंगलोर के लिए नहीं। ललित मोदी ने मुझे फोन किया और मेरा करियर खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ खिलाड़ियों के बीच एक आम बात हुआ करती थी और कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज अपनी रिवर्स स्विंग को बढ़ावा देने के लिए दूसरों की तुलना में ऐसा करते थे। रिवर्स स्विंग 1990 के दशक में तेज गेंदबाजों के लिए एक घातक हथियार के रूप में उभरा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को इसका विशेषज्ञ माना जाता था।
विज्ञापन

प्रवीण ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी रिवर्स स्विंग कराने के लिए गेंद को एक तरफ से खरोंचते थे, लेकिन साथ ही कहा कि छेड़छाड़ के बाद भी किसी को अपनी गेंदबाजी में रिवर्स स्विंग का सही उपयोग करने के लिए कौशल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, 'हर कोई थोड़ा सा रिवर्स स्विंग करता है। वे (पाकिस्तानी गेंदबाज) थोड़ा बेहतर करते हैं। यही मैंने सुना है। अब हर जगह कैमरे लगे हैं। इससे पहले हर कोई ऐसा करता था। हर कोई यह भी जानता है कि पाकिस्तानी गेंदबाजी गेंद को एक तरफ से खरोंचते थे, लेकिन आपको यह भी जानना होगा कि उस कौशल का उपयोग कैसे करें। अगर मैं गेंद को खरोंचकर किसी को देता हूं तो उसे रिवर्स स्विंग कराने के लिए स्किल की जरूरत होगी। हमें यह सीखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed