{"_id":"656e0f07068d3a4cfa07fa38","slug":"ipl-2024-it-is-difficult-for-archer-to-play-in-ipl-england-board-advised-to-stay-away-from-the-tournament-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आईपीएल में आर्चर का खेलना मुश्किल, इंग्लैंड बोर्ड ने टूर्नामेंट से दूर रहने की दी सलाह, जानें कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आईपीएल में आर्चर का खेलना मुश्किल, इंग्लैंड बोर्ड ने टूर्नामेंट से दूर रहने की दी सलाह, जानें कारण
Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
सार
आर्चर को 2022 के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने आठ करोड रुपए में खरीदा था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने पिछले सप्ताह उन्हें ‘रिलीज’ कर दिया था। आईपीएल की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी की सूची में उनका नाम पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2024 के टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर से अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने को कहा है। आर्चर को 2022 के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने आठ करोड रुपए में खरीदा था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने पिछले सप्ताह उन्हें ‘रिलीज’ कर दिया था। आईपीएल की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी की सूची में उनका नाम पंजीकृत नहीं है।
आर्चर अपने करियर में चोटों से जूझते रहे हैं। वह इस साल मई में आईपीएल में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ''ईसीबी का मानना है कि आर्चर यदि आईपीएल में खेलने के लिए भारत में होने के बजाय अप्रैल और मई में ब्रिटेन में रहते हैं तो उनकी वापसी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।''
रिपोर्ट के अनुसार आर्चर ने ईसीबी के साथ दो साल के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं तथा क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले साल जून में होने वाले टी 20 विश्वकप से पहले उन्हें पूरी तरह से अपने नियंत्रण में रखना चाहता है।