फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: IPL can be held between March 21 and May 26, this time the schedule will be released in parts

IPL 2024: 21 मार्च से 26 मई के बीच हो सकता है आईपीएल, इस बार टुकड़ों में जारी होगा शेड्यूल; जानें वजह

Wed, 17 Jan 2024 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

धूमल बताते हैं कि आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की तैयारियों पर काम चल रहा है। डब्ल्यूपीएल फरवरी के मध्य से 10 मार्च तक और आईपीएल 21, 22 मार्च से शुरू कर 25, 26 मई तक खत्म करने की योजना है। 

विज्ञापन
IPL 2024: IPL can be held between March 21 and May 26, this time the schedule will be released in parts
ट्रॉफी के साथ चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

जून में होने वाले विश्वकप से पहले सारी निगाहें आईपीएल पर हैं, लेकिन लीग का कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुुआ है। आईपीएल की संचालन परिषद के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने अमर उजाला से खुलासा किया है कि इस बार लीग का कार्यक्रम एक साथ नहीं बल्कि चरणों में जारी किया जाएगा। ऐसा लीग और आम चुनाव के आपस में टकराने के चलते हो रहा है। लीग को दो माह के अंदर कराना है। इसका आयोजन 21 या 22 मार्च से 25 या 26 मई तक संभव है।
विज्ञापन


विश्वकप से एक सप्ताह पहले खत्म करनी है लीग
धूमल बताते हैं कि आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की तैयारियों पर काम चल रहा है। डब्ल्यूपीएल फरवरी के मध्य से 10 मार्च तक और आईपीएल 21, 22 मार्च से शुरू कर 25, 26 मई तक खत्म करने की योजना है। टी-20 विश्वकप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने जा रहा है। भारत का मैच चार जून को है। कोशिश यह रहेगी कि हम इससे एक सप्ताह पहले आईपीएल को खत्म कर लें। इस बार की चुनौती यह है कि देश में आम चुनाव हैं। ऐसे में पूरे आईपीएल का कार्यक्रम एक साथ जारी करना संभव नहीं होगा। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद कई चीजें निर्भर करेंगी।
विज्ञापन


उद्घाटन और समापन समारोह भी होगा
धूमल ने कहा कि हमारी टीम केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से लगातार बात कर रही है। उसी के अनुसार हम काम कर रहे हैं। मार्च से अप्रैल के बीच पहले चरण की घोषणा हम जल्द करेंगे। उसके बाद चुनाव की तिथियां घोषित होने की उम्मीद है। तब हम बाकी राज्यों में किस तरह लीग करानी है, उसे निर्धारित करेंगे। आईपीएल की ओपनिंग और क्लोसिंग सेरेमनी भी कराई जाएगी। इस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में नहीं ले जा रहे लीग
हम लीग को विदेश में नहीं ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार भी यही चाहती है, लीग देश में हो। हम सरकार के समन्वय से इसे यहीं कराने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम लीग के आयोजन को ली जानी वाली मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय, राज्य सरकारों से बात कर रही है। उनके दिशानिर्देशों के अनुसार हम आगे का कार्यक्रम तय करेंगे।

डबल हेडर की बढ़ेगी संख्या
धूमल कहते हैं कि लीग के डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) की संख्या बढऩे की उम्मीद है। यह देखना होगा कि कौन से राज्य में कब चुनाव होने हैं। अगर किसी राज्य में चुनाव के चलते लीग के मैचों में अंतर देना पड़ा तो डबल हेडर की संख्या बढ़ सकती है। हमारी कोशिश यही रहेगी कि पहले जितने डबल हेडर होते थे उतने ही हों।


डब्ल्यूपीएल विश्व की दूसरी सबसे बड़ी महिला लीग बनी
डब्ल्यूपीएल पिछली बार मुंबई में हुई थी, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए इसे दो शहरों बंगलूरू और दिल्ली में कराने की कोशिश हो रही है। महिला प्रीमियर लीग हमने पिछले वर्ष शुरू की थी, लेकिन जिस तरह का प्रशंसकों और फ्रेंचाइजी की ओर से लीग को लेकर प्रतिक्रिया आई है, उससे यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी महिला लीग बन गई है। यह बड़े गौरव की बात है। पिछला डब्ल्यूपीएल का फाइनल लग ही नहीं रहा था कि यह पुरुषों का फाइनल है या महिलाओं का। दुनिया के दूसरे क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेटर भी इससे जुडऩा चाहते हैं। यह बड़ी बात है। इस लीग के बाद हमारी राज्यों की अकादमी में एकदम से महिला क्रिकेट की मांग बढ़ गई है। वहां बड़ी संख्या में बेटियां क्रिकेट को अपनाने आ रही हैं। माता-पिता बड़ी संख्या में अपनी बेटियों को लेकर अकादमी में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed