फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Gujrat Titans batter david Miller bats for Strike rate importance in T20 Cricket

IPL 2024: स्ट्राइक रेट को लेकर डेविड मिलर का आया ये बयान, टी20 क्रिकेट को लेकर कही ये बात

Mon, 13 May 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 May 2024 04:24 PM IST
सार

 पिछले कुछ वर्षों में मिलर ने गुजरात टाइटंस और अपनी राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह निभाई है। इस आईपीएल सीजन में टीमों ने 250 से अधिक के आठ स्कोर बनाए जिससे बल्लेबाज पावर गेम को अगले स्तर पर ले गए हैं जिससे स्ट्राइक रेट को लेकर बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Gujrat Titans batter david Miller bats for Strike rate importance in T20 Cricket
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी20 प्रारूप में स्ट्राइक रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों के पास प्रभाव डालने की क्षमता अधिक है, उनके लिए टी20 क्रिकेट में औसत धीरे-धीरे प्रासंगिकता खो देगा और इस प्रारूप में स्ट्राइक रेट ही सफलता का एकमात्र पैमाना होगा।  पिछले कुछ वर्षों में मिलर ने गुजरात टाइटंस और अपनी राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह निभाई है। इस आईपीएल सीजन में टीमों ने 250 से अधिक के आठ स्कोर बनाए जिससे बल्लेबाज पावर गेम को अगले स्तर पर ले गए हैं जिससे स्ट्राइक रेट को लेकर बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन

'टी20 में बल्लेबाज को औसत के आधार पर आंकना मुश्किल'
मिलर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हमने इस वर्ष कुछ बड़े स्कोर देखे हैं और इस आईपीएल में कुछ टीमों और व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की। मैंने हमेशा देखा है कि हर कोई बल्लेबाज को औसत के आधार पर आंकता है। लेकिन टी20 क्रिकेट में किसी को पूरी तरह से इस आधार पर आंकना मुश्किल हो सकता है। शीर्ष तीन बल्लेबाजों के साथ निश्चित रूप से आप ऐसा कर सकते हैं, उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए मिलने वाले ओवरों की संख्या के कारण। जब मध्य क्रम की बात आती है तो यह हमेशा स्ट्राइक रेट और बल्लेबाज का खेल पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ रहा है, उस बारे में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने की क्षमता के आधार पर हो टीम का चयन 
मिलर कहा, मुझे लगता है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे यह प्रभाव के बारे में और अधिक होता जाएगा। स्थिति के अनुसार आप मुकाबले में कितने प्रभावशाली हैं? अगर हमें प्रति ओवर 15 रन चाहिए तो क्या आप ऐसा कर सकते हैं? मुझे लगता है कि लोगों को मैच जीतने की क्षमता के आधार पर टीमों का चयन करना होगा।
विज्ञापन

'बुमराह मेरे लिए खतरा हैं'
अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के संदर्भ में मिलर जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के साथ कड़ी टक्कर की उम्मीद कर रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, बहुत सारे अच्छे भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं एक बल्लेबाज होने के नाते गेंदबाजों का सामना कर रहा हूं। इस समय बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह कई वर्षों से विश्व स्तरीय गेंदबाज रहे हैं। वह मेरे लिए खतरा हैं, साथ ही विश्व कप के अन्य बल्लेबाजों के लिए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed