{"_id":"6582969a0d0de0220b0dabb9","slug":"ipl-2024-gt-head-coach-ashish-nehra-broke-his-silence-on-hardik-pandya-going-to-mumbai-captain-shubman-gill-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: हार्दिक के मुंबई जाने पर गुजरात के हेड कोच नेहरा ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान शुभमन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: हार्दिक के मुंबई जाने पर गुजरात के हेड कोच नेहरा ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान शुभमन को लेकर कही यह बात
Wed, 20 Dec 2023 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:54 PM IST
सार
नेहरा ने नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- हार्दिक जैसे खिलाड़ी की जगह लेना उनकी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए मुश्किल है।
विज्ञापन
शुभमन, नेहरा और हार्दिक
- फोटो : IPL
विस्तार
गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने स्वीकार किया है कि आईपीएल के अगले सीजन में हार्दिक पांड्या जैसे मल्टी-टैलेंटेड खिलाड़ी की जगह की भरपाई करना काफी कठिन होगा। हालांकि, नेहरा ने कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। हार्दिक हाल ही में मुंबई इंडियंस में लौटे हैं और उन्हें पांच बार की चैंपियन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नेहरा ने नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- हार्दिक जैसे खिलाड़ी की जगह लेना उनकी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए मुश्किल है। हमने देखा है कि वह (गिल) पिछले तीन-चार वर्षों में चुनौतियों के लिए कैसे तैयार हुए हैं। उनकी उम्र 24-25 साल है, लेकिन उनका दिमाग अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल के अगले संस्करण में नतीजों की परवाह किए बिना फ्रेंचाइजी गिल का समर्थन करेगी। नेहरा ने कहा- हम उन पर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि हमने उन्हें कप्तान बनाया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो हमेशा नतीजों के आधार पर चलते हैं। हां नतीजे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जब आप कप्तानी करने आते हैं तो आपको अन्य चीजों को भी देखना होता है। हमें विश्वास है कि गिल कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं।
टाइटंस ने मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए कड़ी मशक्कत की। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। नेहरा स्टार्क को मिलने वाली बड़ी राशि से आश्चर्यचकित नहीं थे। उन्होंने कहा- आईपीएल में अधिक कीमत मिलने जैसा कुछ नहीं है। हर कोई जानता है कि स्टार्क क्या कर सकते हैं। वह खुद को प्रूफ कर चुके हैं। हमें एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी और हर टीम की अलग रणनीति थी। हमारे पास जो है उससे हमें संतुष्ट रहना होगा। स्टार्क के साथ जो हुआ, मुझे नहीं लगता कि यह कोई आश्चर्य की बात है।