फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: हार की हैट्रिक लगाने वाली मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, टीम में लौटेगा दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज

Wed, 03 Apr 2024 09:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

सूर्या ने एनसीए में लगभग हर तरह के फिटनेस टेस्ट को पास किया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम चाहती थी कि सूर्यकुमार संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट रहें।

विज्ञापन
IPL 2024: Good news for Mumbai Indians, world number-1 T20 batsman Suryakumar Yadav will join team soon
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL
हार की हैट्रिक लगाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी की तारीख सामने आ गई है। उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने फिट घोषित कर दिया है और वह जल्द ही इस सीजन अपना पहला मैच खेलते दिखेंगे। सूर्या ने एनसीए में लगभग हर तरह के फिटनेस टेस्ट को पास किया। उनकी वापसी से मुंबई की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी, जो अब तक एक मैच (सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) को छोड़कर किसी मैच में नहीं चल पाई है। 
IPL 2024: Good news for Mumbai Indians, world number-1 T20 batsman Suryakumar Yadav will join team soon
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार को पिछले साल चोट लगी थी
सूर्यकुमार पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उनकी कई सर्जरी हुई थीं। इनमें एक ग्रेड दो के टखने की चोट के लिए और दूसरी स्पोर्ट्स हर्निया के लिए। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सूर्या ने एक नियमित टेस्ट को छोड़कर बाकी सभी टेस्ट पास कर लिए हैं, जो एनसीए से आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) सर्टिफिकेट पाने के लिए अनिवार्य हैं। गुरुवार को एक और टेस्ट होना बाकी है, जिसके बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।'
IPL 2024: Good news for Mumbai Indians, world number-1 T20 batsman Suryakumar Yadav will join team soon
सूर्यकुमार, रोहित, तिलक और ईशान - फोटो : IPL
सूर्या को बल्लेबाजी में नहीं हो रही परेशानी
सूत्र ने कहा, 'वह आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं और सभी सिमुलेशन कर चुके हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या सूर्यकुमार सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का घरेलू मैच खेल पाएंगे? सूत्र ने कहा- गुरुवार के परीक्षणों के बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। अगले गेम से पहले अभी भी तीन दिन हैं, लेकिन चूंकि वह काफी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं इसलिए सावधानी बरती जाएगी। वह 11 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी वापसी कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Good news for Mumbai Indians, world number-1 T20 batsman Suryakumar Yadav will join team soon
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
सूर्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी मजबूती
यह धाकड़ बल्लेबाज पिछले चार से पांच सीजन में एमआई के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है और इस सीजन में अपने पहले तीन मैच हारने वाली मुंबई टीम को प्लेइंग इलेवन में उनकी कमी महसूस हुई है। उनके स्थान पर आए पंजाब के खिलाड़ी नमन धीर अभी तक लय में नहीं दिखे हैं और कप्तान हार्दिक पंड्या को हार से उबरने के लिए 'मिस्टर 360 डिग्री' की जरूरत होगी।
विज्ञापन
IPL 2024: Good news for Mumbai Indians, world number-1 T20 batsman Suryakumar Yadav will join team soon
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने सूर्या का रखा ध्यान
बीसीसीआई की मेडिकल टीम चाहती थी कि सूर्यकुमार संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट रहें। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि आईपीएल में वापसी करने में वह जल्दबाजी न कर बैठें। सूर्या ने आईपीएल में 139 मैच की 124 पारी में 31.85 की औसत और 143.32 के स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed