फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Former Indian captain Sunil gavaskar calls for action amid England player`s early exit from IPL

IPL 2024: टूर्नामेंट के बीच स्वदेश लौटने के फैसले को लेकर इंग्लैंड पर बरसे गावस्कर, बीसीसीआई से की ये मांग

Sun, 12 May 2024 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 May 2024 04:16 PM IST
सार

ईसीबी ने विश्व कप से पहले 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया है। यह सीरीज विश्व कप की तैयारी के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian captain Sunil gavaskar calls for action amid England player`s early exit from IPL
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईपीएल 2024 सीजन के बीच अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते स्वदेश लौटने का निर्देश दिया है। इस पर अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर खासे नाराज हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी से इनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों का वेतन काटने की मांग
एक कॉलम में गावस्कर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी से इंग्लैंड खिलाड़ियों का वेतन काटने की मांग की है जो बीच आईपीएल सीजन स्वदेश लौटेंगे। गावस्कर ने लिखा, मैं उन खिलाड़ियों में हूं जो किसी अन्य चीज की तुलना में देश को प्राथमिकता देता है, लेकिन पूरे सीजन के लिए फ्रेंचाइजी को आश्वासन देने के बाद अगर वे वापस लौट रहे हैं तो इससे फ्रेंचाइजी का आत्मविश्वास गिरता है। फ्रेंचाइजी को ना सिर्फ ऐसा करने वाले खिलाड़ियों का वेतन काटना चाहिए, बल्कि उनके बोर्ड को भी हिस्सा नहीं देना चाहिए जो क्रिकेट बोर्ड को 10 प्रतिशत हर खिलाड़ी के लिए कमिशन फीस के तौर पर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर बोर्ड अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर पाता तो उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बोर्ड को 10 प्रतिशत कमिशन सिर्फ आईपीएल में ही दिया जाता है और कहीं नहीं। क्या बीसीसीआई की इसके लिए कभी सराहना की गई? कभी भी नहीं। 
विज्ञापन

विश्व कप की तैयारी के लिए स्वदेश बुलाया
ईसीबी ने विश्व कप से पहले 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया है। यह सीरीज विश्व कप की तैयारी के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईसीबी के इस फैसले के कारण जोस बटलर, फिल सॉल्ट और मोइन अली को वापस लौटना होगा। बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, सॉल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मोइन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं। केकेआर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि राजस्थान और सीएसके भी दौड़ में आगे चल रहे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों का प्लेऑफ के लिए उपलब्ध ना रहना इनकी टीमों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। 

18-19 मई तक लौट सकते हैं खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी 18-19 मई तक स्वदेश लौट जाएंगे। ऐसा होने पर इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। आईपीएल का ग्रुप चरण 19 मई तक चलेगा। हालांकि यह भी खबर आई थी कि अभी यह तय नहीं है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं क्योंकि नॉकआउट मुकाबलों के लिए इंग्लिश खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने को लेकर बीसीसीआई और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed