{"_id":"66140d01bb1f014fd400c216","slug":"ipl-2024-former-indian-batter-virendra-sehwag-feels-rohit-sharma-would-have-score-150-runs-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'रोहित 150 रन बनाएंगे', इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने मुंबई के पूर्व कप्तान को लेकर किया बड़ा दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'रोहित 150 रन बनाएंगे', इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने मुंबई के पूर्व कप्तान को लेकर किया बड़ा दावा
Mon, 08 Apr 2024 08:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:58 PM IST
सार
रोहित ने इस मैच में पांच बार की चैंपियन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने इशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए और 27 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
मुंबई इंडियंस ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2024 सीजन की पहल जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर गरजा। रोहित ने इस मैच में पांच बार की चैंपियन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने इशान किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए और 27 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित 150 रन बनाएंगे।
लय में नजर आए रोहित
रोहित भले ही दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक लगाने से चूक गए, लेकिन वह इस मैच में अपनी लय में नजर आए। रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के और छह चौके लगाए। हालांकि रोहित अक्षर पटेल के खिलाफ थोड़े असहज दिखे और उनकी गेंद पर आउट हो गए। अक्षर रोहित को परेशान करने मे सफल रहे थे और ओवर की अंतिम गेंद पर उनका विकेट लेने में सफल रहे। रोहित की स्ट्राइक रेट इस दौरान 181.48 की रही।
'रोहित 100 रन पीछे रह गए'
सहवाग ने कहा, रोहित 100 रन से चूक गए। वह पावरप्ले के अगले ओवर में आउट हुए और 14 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। वह फंस गए जब सिंगल नहीं लेना चाहते थे। यह पहली बार था जब ऐसा लग रहा था कि रोहित सिंगल लेने के चक्कर में आउट हुए।
विज्ञापन
शेफर्ड ने ठोके थे एक ओवर में 32 रन
रोमारियो शेफर्ड का कहर दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे पर इस कदर बरपा कि उनके नाम मैच के दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शेफर्ड ने नॉर्त्जे के 20वें ओवर से कुल 32 रन जुटाए जो इस सीजन का सबसे महंगा ओवर रहा। शेफर्ड ने पहली गेंद पर चौका मारा, जबकि अगली तीन गेंदों पर छक्का जड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद चौके के लिए गई और अंतिम गेंद को फिर शेफर्ड ने बाउंड्री के पार भेजा।