फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Five Indian Players Chance to Play for Indian Cricket Team Riyan Parag Ashutosh Sharma Nehal Wadhera

IPL2024: आईपीएल के होनहार बनेंगे भारत का भविष्य, पांच खिलाड़ी जिनके प्रदर्शन ने मचाई सनसनी, जानें

Sat, 04 May 2024 04:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 May 2024 04:03 PM IST
सार

दुनिया की लोकप्रिय लीग हमेशा से युवाओं के लिए वरदान साबित हुई है। इसके जरिए तमाम खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिला है। 17वें सीजन में भी नेहल वढेरा, रियान पराग जैसे युवा अपने खेल की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इन खिलाड़ियों को भारत का भविष्य माना जा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024 Five Indian Players Chance to Play for Indian Cricket Team Riyan Parag Ashutosh Sharma Nehal Wadhera
आईपीएल के सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 का रोमांच जारी है। 50 से ज्यादा मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। इनमें कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। दुनिया की लोकप्रिय लीग हमेशा से युवाओं के लिए वरदान साबित हुई है। इसके जरिए तमाम खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिला है। 17वें सीजन में भी मयंक यादव, रियान पराग जैसे युवा अपने खेल की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इन खिलाड़ियों को भारत का भविष्य माना जा रहा है। आइये जानते हैं..
विज्ञापन


रियान पराग 
राजस्थान रॉयल्स के दमदार बल्लेबाज रियान पराग ने आईपीएल के इस सीजन में अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से निकलता हर शॉट उनके हुनर की गवाही दे रहा है। राजस्थान के लिए अब तक 10 मैच खेल चुके इस बल्लेबाज ने 159.14 के स्ट्राइक रेट से 409 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन्हें जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से बुलावा आ सकता है।
विज्ञापन


आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स के स्टार फिनिशर आशुतोष शर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से इस साल प्रभावित किया है। निचले क्रम पर उतरकर वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। इस सीजन में उन्होंने सात मैचों में 159 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.29 का रहा है। 25 वर्षीय बल्लेबाज के नाम आईपीएल में एक अर्धशतक दर्ज है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहल वढेरा
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने इस सीजन में कई उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने अपनी जुझारू पारियों से दर्शकों को प्रभावित किया है। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने चार मैचों में 134.62 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रनों का रहा है। वहीं, पिछले सीजन में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 14 मुकाबलों में दो अर्धशतकों की बदौलत 241 रन बनाए थे। 

नितीश रेड्डी 
युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने आईपीएल 2024 में विस्फोटक प्रदर्शन किया है। गेंद और बल्ले से वह इस सीजन में धमाल मचाते दिख रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नितीश ने सात मैचों में 154.23 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 76* रनों का रहा है। इसके अलावा 20 वर्षीय खिलाड़ी ने तीन विकेट चटकाए हैं।


तुषार देशपांडे 
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे इस सीजन में घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। चेन्नई के लिए उन्होंने नौ मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। तुषार में भारतीय प्रशंसकों को भारत का भविष्य नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें टीम इंडिया की तरफ से बुलावा भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed