फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Did CSK lose because of Dhoni's 110 meter six? RCB Karthik-Kohli made fun of Mahi, watch video

IPL 2024: क्या धोनी के 110 मीटर के छक्के की वजह से हारा चेन्नई? कार्तिक-कोहली ने इस तरह लिए मजे, देखें वीडियो

Sun, 19 May 2024 03:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 May 2024 03:23 PM IST
सार

मैच के बाद कार्तिक ने कहा कि धोनी के छक्के ने आरसीबी की तुलना में सीएसके को अधिक नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर आरसीबी ने इसका वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन
IPL 2024: Did CSK lose because of Dhoni's 110 meter six? RCB Karthik-Kohli made fun of Mahi, watch video
कार्तिक और कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ मं पहुंच गई। दोनों टीमों के अंक 14-14 ही रहे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही। इस मैच में फिनिशर एमएस धोनी का बल्ला नहीं चला। आखिरी ओवर में सीएसके को 17 रन चाहिए थे। हालांकि, पहली गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्के लगाने के बाद दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। अब आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और विराट कोहली ने धोनी के मजे लिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि आरसीबी की जीत के पीछे धोनी का वह 110 मीटर छक्का जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

धोनी ने लगाया था 110 मीटर का छक्का
दरअसल, शनिवार को चिन्नास्वामी में दूसरी पारी के दौरान काफी ओस थी। ऐसे में बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली बार-बार अंपायर से गेंद बदलने की मांग कर रहे थे, क्योंकि आरसीबी के गेंदबाजों को ग्रिप बनाने में दिक्कत हो रही थी। आखिरी ओवर में जब धोनी ने 110 मीटर का छक्का लगाया तो गेंद स्टेडियम के पार चली गई। ऐसे में अंपायर ने गेंद बदल दिया और नई गेंद दी। इस स्थिति में यश दयाल को बेहतर ग्रिप मिली और उन्होंने लेग कटर डाला। इस पर बड़े शॉट के चक्कर में धोनी अपना विकेट गंवा बैठे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक-कोहली ने लिए मजे
मैच के बाद कार्तिक ने कहा कि धोनी के छक्के ने आरसीबी की तुलना में सीएसके को अधिक नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर आरसीबी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कार्तिक ने बताया कि धोनी के उस लंबे छक्के के परिणामस्वरूप गेंद खो गई, जिससे मैच ऑफिशियल्स ने बेंगलुरु की टीम को एक नया गेंद सौंप दिया। कार्तिक ने वीडियो में कहा- एमएस धोनी का चिन्नास्वामी के बाहर 110 मीटर का छक्का लगाना मैच की सबसे अच्छी बात थी। इससे हमें नई गेंद मिली और यश दयाल बेहतर कंट्रोल के साथ कटर फेंक सके।
विज्ञापन

विराट कोहली ने कही यह बात
यहां तक कि विराट कोहली ने भी स्वीकार किया कि नई गेंद ने आरसीबी के लिए एक बड़ा अंतर पैदा किया। कार्तिक की टिप्पणी पर उनकी प्रतिक्रिया ने इसकी पुष्टि की। ओस अपनी भूमिका निभा रही थी। मैदान की परिस्थितियों के कारण पुरानी गेंद काफी गीली हो गई थी, लेकिन दयाल को अधिकारियों द्वारा दी गई नई गेंद पर बेहतर नियंत्रण मिला। ओवर की दूसरी गेंद पर दयाल ने धोनी को स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट कराया। यह सीएसके के लिए मैच का अंत था, क्योंकि स्ट्राइक पर शार्दुल ठाकुर आए और उनके पास धोनी जैसी हिटिंग पावर नहीं थी। अगली चार गेंदों पर यश ने सिर्फ एक रन दिया और आरसीबी को 27 रन से जीत हासिल करने और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed