{"_id":"661aa3aa0bbee1909e0c509a","slug":"ipl-2024-delhi-capitals-all-rounder-mitchell-marsh-returns-to-australia-for-hamstring-tear-treatment-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: दिल्ली को लगा झटका, टूर्नामेंट के बीच स्वदेश लौटा यह अनुभवी ऑलराउंडर, जानें कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: दिल्ली को लगा झटका, टूर्नामेंट के बीच स्वदेश लौटा यह अनुभवी ऑलराउंडर, जानें कारण
Sat, 13 Apr 2024 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:55 PM IST
सार
मार्श अंतिम बार तीन अप्रैल को दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले थे जहां ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को 106 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने उस मैच में 272 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपरजाएंट्स को पिछले मैच में हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका है। आईपीएल 2024 सीजन के बीच में से ही टीम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श स्वदेश लौट गए हैं। माना जा रहा है कि मार्श आईपीएल के बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। मार्श हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट का इलाज कराने ऑस्ट्रेलिया गए हैं।
पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे मार्श
चोटिल मार्श ने दिल्ली के लिए पिछले दो मैच नहीं खेले थे। मार्श मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ उपलब्ध नहीं थे। मार्श अंतिम बार तीन अप्रैल को दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले थे जहां ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को 106 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने उस मैच में 272 रन बनाए थे। मार्श केकेआर के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन पहले तीन मैचों में 20, 23, और 18 रन बनाए थे।
आईपीएल से हटने पर नहीं हुआ कोई निर्णय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मार्श मुंबई के खिलाफ मैच के बाद ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। समझा जाता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स ने इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि मार्श आईपीएल के मौजूदा सीजन से हटेंगे या वापसी करेंगे। पिछले 12 महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मार्श की देखभाल कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ बात करने के बाद ही मार्श को स्वदेश बुलाया है।
विज्ञापन
वॉर्नर का हुआ स्कैन
दिल्ली के लिए एक और चिंता की बात सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की चोट है। वॉर्नर को शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। वह फाइनल लेग में शॉट खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। गेंद उनके अंगुली में जाकर लगी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर के अंगुली में सूजन है और शनिवार को अहमदाबाद पहुंचने के बाद उनका स्कैन किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलना है। दिल्ली की टीम फिलहाल छह मैचों में दो जीत और चार हार के बाद चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है।