फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 DC vs MI Result: Delhi Capitals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Result

DC vs MI: रसिख सलाम के तूफान में उड़ा मुंबई का खेमा, दिल्ली पर कब्जा करने से चूके, तिलक-पांड्या की मेहनत बेकार

Sat, 27 Apr 2024 08:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 27 Apr 2024 08:04 PM IST
सार

इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में अब 10 अंक हो गए। वहीं, मुंबई छह अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। इस मैच में रसिख सलाम ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मुंबई के बड़े चेहरों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
IPL 2024 DC vs MI Result: Delhi Capitals vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Result
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के 43वें मैच दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में अब 10 अंक हो गए। वहीं, मुंबई छह अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। इस मैच में रसिख सलाम ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मुंबई के बड़े चेहरों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


तिलक-पांड्या की मेहनत पर फिरा पानी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बना सकी।  मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। युवा बल्लेबाज ने 63 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में एमआई ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए थे। रोहित शर्मा आठ, ईशन किशन 20 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर लौटे। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 46 रनों की तूफानी पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ नेहल ने चार, टिम डेविड ने 37, मोहम्मद नबी ने सात, पीयूष चावला ने 10 और ल्यूक वुड (नाबाद) ने नौ रन बनाए। दिल्ली के लिए रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


दिल्ली के बल्लेबाजों ने बनाया मुंबई के गेंदबाजों को निशाना
दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed