फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 DC Batter Jake Fraser-McGurk Selected in Australia Squad for Icc T20 World Cup News in Hindi

T20 WC 2024: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को मिला प्लेऑफ में मौका, आईपीएल में बल्ले से मचा चुका गदर, जानें

Tue, 21 May 2024 04:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 May 2024 04:06 PM IST
सार

टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। आगामी टी20 विश्व कप के लिए  सभी टीमों के फाइनल स्क्वॉड के एलान की आखिरी तारीख 25 मई है। इससे पहले सभी टीमें अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 DC Batter Jake Fraser-McGurk Selected in Australia Squad for Icc T20 World Cup News in Hindi
जेक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के फाइनल स्क्वॉड का एलान कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 खिलाड़ियों के साथ रिजर्व खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। बोर्ड ने चार मई को टीम की घोषणा कर दी थी। हालांकि, तब रिजर्व खिलाड़ियों के नाम का एलान नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


जून में शुरू होगा विश्व कप
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। आगामी टी20 विश्व कप के लिए  सभी टीमों के फाइनल स्क्वॉड के एलान की आखिरी तारीख 25 मई है। इससे पहले सभी टीमें अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श करेंगे। वह पिछले 12 महीनों में बतौर कप्तान तीन टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई कर चुके हैं। हैरानी की बात है कि स्टीव स्मिथ को टीम में मौका नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


मैकगर्क का प्रदर्शन
बात करें आईपीएल में मैकगर्क के प्रदर्शन की तो उन्होंने इस सीजन ही डेब्यू किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले गए नौ मैचों में उन्होंने 330 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 234.04 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक लगाए। मैकगर्क को अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
रिजर्व खिलाड़ी : जैक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed