IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई को मिली खुशखबरी, यह तेज गेंदबाज हुआ फिट, जल्द टीम से जुड़ेगा
पथिराना के मैनेजर अमिला कालुगलागे ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पथिराना को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज फिट है और मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।
विस्तार
पथिराना के मैनेजर अमिला कालुगलागे ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पथिराना को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज फिट है और मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। अमिला ने लिखा, पथिराना कहां है का उत्तर मिल चुका है। वह फिट हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। तैयार रहिए। जल्द ही लेजेंड खिलाड़ियों से जुड़ेंगे।
The answer to "Where's Pathirana"
He is fit and ready to throw Thunder ⚡ balls. Be ready 💣.
Finally a 📸 together with the Legend @matheesha_9 😄 #WhistlePodu #csk #IPL2024 pic.twitter.com/JKsv9gacWmविज्ञापन विज्ञापन— Amila Kalugalage (@akalugalage) March 22, 2024
हैमस्ट्रिंग चोट से थे परेशान
पथिराना को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। पथिराना हैमस्ट्रिंग चोट से परेशान थे जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे। उम्मीद है कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही पथिराना सीएसके टीम से जुड़ेंगे। पहले खबरें आई थी कि पथिराना चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती दो-तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे।
सीएसके के लिए महत्वपूर्ण हैं पथिराना
पथिराना ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने 12 मैचों में 8 की इकोनॉमी रेट से 19 विकेट लिए थे। पथिराना सीएसके के लिए तुषार देशपांडे (21) और रवींद्र जडेजा (20) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे। उन्होंने टीम को आईपीएल का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। डेथ ओवरों में धोनी का भरोसा पथिराना पर रहा था और उन्होंने इस भरोसे को कायम रखा था।