फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Big blow to Lucknow Supergiants, this bowler who made many records is out of the next two matches

IPL 2024: लखनऊ सुपरजाएंट्स को बड़ा झटका, अगले दो मैच से बाहर हुआ कई रिकॉर्ड बनाने वाला यह गेंदबाज

Fri, 12 Apr 2024 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

कोच लैंगर ने कहा,‘उसके कूल्हें में जकड़न है। गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ। हमने एमआरआई कराया जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा।’ 

विज्ञापन
IPL 2024: Big blow to Lucknow Supergiants, this bowler who made many records is out of the next two matches
मयंक यादव - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है। लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जाएंगे। हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले। वह काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेगा।’ आईपीएल में डेब्यू के साथ सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे।
विज्ञापन


कोच लैंगर ने कहा,‘उसके कूल्हें में जकड़न है। गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ। हमने एमआरआई कराया जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed