दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था। हालांकि, शुक्रवार को चोट के कारण वह आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए। कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है।
2 of 5
जेक फ्रेजर
- फोटो : Social Media
मेलबर्न का 21 वर्षीय यह ऑलराउंडर शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन भी करता है। मैकगर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था। वह 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस पर डीसी में शामिल हो गए हैं। एनगिडी को भी दिल्ली ने 50 लाख रुपये में ही साइन किया था।
3 of 5
लुंगी एनगिडी
- फोटो : ट्विटर
एनगिडी इस साल की शुरुआत में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 10 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
4 of 5
जेक फ्रेजर
- फोटो : Social Media
वहीं, जेक फ्रेजर ने आईपीएल तो नहीं खेला है, लेकिन उन्हें 37 टी20 खेलने का अनुभव है। इसमें वह 133.54 के स्ट्राइक रेट से 645 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। फ्रेजर दिल्ली के लिए स्पिन ट्रैक पर मददगार साबित हो सकते हैं।
5 of 5
हैरी ब्रूक
- फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले दिल्ली को तब बड़ा झटका लगा था, जब स्टार इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। वह हाल ही में इंग्लैंड के भारत दौरे पर आने के बाद वापस घर लौट गए थे। उनकी दादी का निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। कैपिटल्स ने अभी तक ब्रूक के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।