फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Auction Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch IPL Nilami Mini Auction Online Free

IPL 2024 Auction: पहली बार देश के बाहर होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें कब और कहां देखें ऑक्शन का लाइव प्रसारण

Tue, 19 Dec 2023 08:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Dec 2023 08:28 AM IST
सार

IPL Mini Auction 2024 Live Streaming Channel : नीलामी में उतरने वाले 333 खिलाड़ियों में से कुल 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी होंगे, जिसमें दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं आप नीलामी कहां लाइव देख सकते हैं..

विज्ञापन
IPL 2024 Auction Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch IPL Nilami Mini Auction Online Free
आईपीएल 2024 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल मिनी ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला होगा। 10 टीमों में कुल 77 स्थान भरे जाने हैं। इनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, तो फ्रेंचाइजी अपनी सहूलियत के मुताबिक खिलाड़ी चुनेंगे। नीलामी में उतरने वाले 333 खिलाड़ियों में से कुल 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी होंगे, जिसमें दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। 333 खिलाड़ियों में से 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिनमें से दो एसोसिएट देशों से हैं।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी 2024: वेन्यू
आईपीएल नीलामी दुबई के कोका कोला एरेना में होगी। यह पहली बार है जब आईपीएल नीलामी भारत के बाहर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी 2024: क्या है समय?
आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर यानी मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी 2024: कहां देख सकते हैं मैच?
आईपीएल नीलामी 2024 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स का ओटीटी प्लेटफॉर्म (डिज्नी+हॉटस्टार) नीलामी को लाइव स्ट्रीम नहीं करेगा। यदि आप अपने फोन या लैपटॉप पर नीलामी को लाइव देखना चाहते हैं तो आप जियो सिनेमा एप पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ ही नीलामी से जुड़ी सारी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं। 

किस टीम के पर्स में कितनी राशि
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 31.4 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स: 28.95 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस: 38.15 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 32.7 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपरजाएंट्स: 13.15 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस: 17.75 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स: 29.1 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 23.25 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स: 14.5 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 34 करोड़ रुपये

आईपीएल नीलामी 2024 में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं?
दक्षिण अफ्रीका के 17 वर्षीय क्वेना माफाका आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं। अफगानिस्तान के 38 वर्षीय मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

आईपीएल नीलामी 2024 के लिए नीलामीकर्ता कौन है?
मल्लिका सागर दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए नीलामीकर्ता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed