फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi

IPL Auction Rules 2024: नीलामी में होगा राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल? 15 सवालों में समझें ऑक्शन के सभी नियम

Tue, 19 Dec 2023 08:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Dec 2023 08:13 AM IST
सार

IPL 2024 Auction Rules: अगले साल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 17वां सीजन खेला जाएगा। 2022 में आईपीएल मेगा ऑक्शन सुपरहिट रहा था। उसके बाद यह लगातार दूसरा मिनी ऑक्शन है।

विज्ञापन
ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
आईपीएल नीलामी 2024 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होगा। कुल 333 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। सभी 10 टीमें अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं। अगले साल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 17वां सीजन खेला जाएगा। 2022 में आईपीएल मेगा ऑक्शन सुपरहिट रहा था। उसके बाद यह लगातार दूसरा मिनी ऑक्शन है। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी से जुड़ी सारी बातें और नियम...
विज्ञापन


1. इस बार नीलामी कहां होगा?
इस बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में होगी। यह पहला अवसर होगा जब नीलामी का आयोजन विदेश में किया जा रहा है।

2. कितने दिनों तक चलेगी नीलामी?
मिनी ऑक्शन एक ही दिन में समाप्त हो जाएगा। मेगा ऑक्शन में दो दिन लगते हैं। ऐसे में इस बार 19 दिसंबर को नीलामी पूरी हो जाएगी।

3. नीलामी की शुरुआत कितने बजे होगी?
इस बार नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से होगी। यह कितने बजे तक चलेगी, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। हालांकि, नीलामी 19 दिसंबर को ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
आईपीएल 2024 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
4. क्या है आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया?
नीलामी में शामिल होने के लिए खिलाड़ी सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इस बार 1166 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया गया था। उनमें से फ्रेंचाइजियों ने 333 खिलाड़ियों को नीलामी के शॉर्टलिस्ट किया। सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर, ऑलराउंडर्स को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। मार्की खिलाड़ियों के बाद बारी-बारी से इनकी बोली लगेगी। कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगने के बाद इसी क्रम में अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

5. नीलामी के लिए कुल कितनी जगह खाली?
नीलामी के लिए भले ही 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए हैं, लेकिन 77 जगह ही खाली हैं। ऐसे में अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। इनमें से 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली है।

6. नीलामी में कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी?
शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों से हैं। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।

ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
आईपीएल नीलामी 2024 - फोटो : अमर उजाला।
7. सोल्ड या अनसोल्ड खिलाड़ी कौन होते हैं?
नीलामीकर्ता खिलाड़ियों का नाम और उनका बेस प्राइस पुकारते हैं। इस पर फ्रेंचाइजी अपना पैडल उठाकर बोली लगाती हैं। जिन खिलाड़ियों के लिए कम से कम एक भी फ्रेंचाइजी ने पैडल उठाया होता है उन्हें ‘सोल्ड’ यानि बिका हुआ माना जाता है। एक खिलाड़ी पर एक से अधिक फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है। जिसने सबसे अधिक रुपये की बोली लगाई होती है वह खिलाड़ी उस टीम का हो जाता है। अगर किसी खिलाड़ी के लिए कोई फ्रेंचाइजी पैडल नहीं उठाती है तो उसे ‘अनसोल्ड’ यानी नहीं बिका हुआ माना जाता है।

8. कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी कौन होते हैं?
कैप्ड की श्रेणी में वे खिलाड़ी आते हैं जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच खेल चुके होते हैं। वहीं, अपने देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड कहते हैं।

9. एक टीम में अधिकतम और न्यूनतम कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?
एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। जहां तक न्यूनतम खिलाड़ियों की बात है तो कम से कम 18 खिलाड़ी एक टीम में होने चाहिए।
विज्ञापन

ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
10. एक टीम में कितने विदेशी खिलाड़ी होंगे?
एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुल 25 खिलाड़ियों में ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशियों को रख सकती है। प्लेइंग-11 में चार से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते हैं। कई टीमें तीन विदेशियों के साथ मैच में उतर चुकी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि प्लेइंग-11 में चार से ज्यादा खिलाड़ी नहीं रख सकते हैं लेकिन चार से कम विदेशी खिलाड़ी रखे जा सकते हैं।

11. राइट टू मैच कार्ड क्या होता है? क्या इस बार उसका इस्तेमाल हो सकता है?
फ्रेंचाइजियों को राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) मिलता है। वे इसके जरिए अपने पुराने खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान अपनी टीम में लाने में सफल होते हैं। उन्हें उस खिलाड़ी के लिए लगी उच्चतम बोली के बराबर कीमत देनी होती है। इस बार कोई भी टीमें राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। यह कार्ड मेगा ऑक्शन के दौरान ही उपलब्ध रहता है।

12. खिलाड़ियों की बेस प्राइस कितनी होती है और कैसे तय की जाती है?
कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बेस प्राइस अलग-अलग होता है। अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए तीन बेस प्राइस हैं। वे अपना रजिस्ट्रेशन 20, 30 और 40 लाख रुपये की श्रेणी में कर सकते हैं। कैप्ड खिलाड़ियों के लिए पांच अलग-अलग श्रेणियां बनी हुई हैं। वे अपना नाम 50 लाख, 70 लाख, एक करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ रुपये में रख सकते हैं। खिलाड़ी ही तय करते हैं कि उन्हें किस श्रेणी में अपना नाम देना है।

ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
मल्लिका सागर - फोटो : WPL
13. नीलामकर्ता कौन है?
मल्लिका सागर नीलामीकर्ता होंगी, उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के लिए दो बार खिलाड़ियों की नीलामी कराई है। वह इस बार ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी।

14. किस टीम के पास कितनी जगह खाली
टीम जगह खाली विदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स 6 3
दिल्ली कैपिटल्स 9 4
गुजरात टाइटंस 8 2
कोलकाता नाइटराइडर्स 12 4
लखनऊ सुपरजाएंट्स 6 2
मुंबई इंडियंस 8 4
पंजाब किंग्स 8 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 3
राजस्थान रॉयल्स 8 3
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3
कुल 77 30

ipl 2024 auction rules know indian premier league auction in dubai process check all bidding news in hindi
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
15. किस टीम के पास कितने पैसे बचे?
टीम पर्स में राशि (करोड़ रुपये)
चेन्नई सुपरकिंग्स 31.4
दिल्ली कैपिटल्स 28.95
गुजरात टाइटंस 38.15
कोलकाता नाइटराइडर्स 32.7
लखनऊ सुपरजाएंट्स 13.15
मुंबई इंडियंस 17.75
पंजाब किंग्स 29.1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23.15
राजस्थान रॉयल्स 14.5
सनराइजर्स हैदराबाद 34
कुल 262.95
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed