{"_id":"65fd61694905c8000606b1d1","slug":"ipl-2024-among-10-ipl-captains-nine-never-won-trophy-shreyas-most-experienced-shubman-gill-youngest-captain-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आईपीएल के मौजूदा 10 कप्तानों में से नौ ने कभी नहीं जीता खिताब; श्रेयस सबसे अनुभवी, तीन करेंगे डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आईपीएल के मौजूदा 10 कप्तानों में से नौ ने कभी नहीं जीता खिताब; श्रेयस सबसे अनुभवी, तीन करेंगे डेब्यू
Fri, 22 Mar 2024 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:16 PM IST
सार
इस सीजन तीन कप्तान ऐसे हैं जो पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कमान संभाल रहे हैं। इनमें ऋतुराज (चेन्नई सुपर किंग्स), शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) और पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 कई मायनों में दिलचस्प होता जा रहा है। 17वां सीजन शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पद ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दिया। इस सत्र अब ऋतुराज सीएसके की कप्तानी संभालेंगे। इसी के साथ पुराने कप्तानों का एक युग समाप्त हो गया है। ऐसा पहली बार होगा जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी, तीनों एक साथ टीम की कमान नहीं संभालते दिखेंगे। इस सीजन के लिए 10 टीमों के 10 कप्तानों में से नौ ऐसे हैं जिन्हें अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जीतना है। सिर्फ हार्दिक पांड्या ने ही 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान रहते हुए खिताब जीता था। बाकियों ने बतौर खिलाड़ी रहते हुए जरूर ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन कप्तान रहते हुए कभी नहीं।
विज्ञापन
ये तीन खिलाड़ी पहली बार संभालेंगे कमान
इस सीजन तीन कप्तान ऐसे हैं जो पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कमान संभाल रहे हैं। इनमें ऋतुराज (चेन्नई सुपर किंग्स), शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) और पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) शामिल हैं। वहीं, बाकी के सात को कुछ मैचों में कप्तानी का अनुभव है। इस सीजन सबसे अनुभवी आईपीएल कप्तान की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्हें इस लीग में 55 मैचों में कप्तानी का अनुभव है। कोलकाता से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रह चुके हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के केएल राहुल हैं। उन्हें 51 मैचों में कप्तानी का अनुभव है। वहीं, तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन हैं। उन्हें 45 मैचों में कप्तानी का अनुभव है।

सिर्फ हार्दिक ही खिताब जीत सके
इसके बाद लिस्ट में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को आईपीएल में 31 मैचों में कप्तानी का अनुभव है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत 30 मैचों के कप्तानी के अनुभव के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फाफ डुप्लेसिस 27 मैचों के कप्तानी अनुभव के साथ छठे और पंजाब किंग्स के शिखर धवन 22 मैचों के कप्तानी अनुभव के साथ सातवें स्थान पर हैं। हार्दिक को छोड़कर बाकी किसी ने खिताब नहीं जीता है।

उम्र के मामले में सबसे अनुभवी कप्तान हैं डुप्लेसिस
इस सीजन के सबसे उम्रदराज कप्तान की बात करें तो डुप्लेसिस शीर्ष पर हैं। वह 39 साल के हैं। वहीं, 38 साल के धवन सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 31 साल के राहुल तीसरे, 30 साल के कमिंस चौथे और 30 साल के हार्दिक पांचवें (दिन के अंतर से कमिंस बड़े हैं), 29 साल के सैमसन छठे, 29 साल के ही श्रेयस (दिन के अंतर) सातवें नंबर पर हैं। 27 साल के ऋतुराज आठवें, 26 साल के ऋषभ पंत नौवें और 24 साल के शुभमन गिल 10वें नंबर पर हैं। यानी की शुभमन इस सीजन के सबसे युवा कप्तान हैं।