फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Amidst the criticism, MI Captain Hardik Pandya got support of family

IPL 2024: आलोचनाओं के बीच हार्दिक पांड्या को मिला परिवार का साथ, MI के कप्तान ने कही दिल की बात, जानें

Sat, 04 May 2024 06:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 May 2024 06:15 PM IST
सार

हाल ही में बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को टीम का उप-कप्तान बनाया। अगरकर ने बताया कि हार्दिक की जगह किसी और को उप-कप्तानी सौंपना कठिन है। वह लंबे ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2024: Amidst the criticism, MI Captain Hardik Pandya got support of family
परिवार के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहीं, मुंबई की टीम भी इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे में फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। स्टार ऑलराउंडर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच पांड्या ने अपने परिवार को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनका परिवार उनके लिए हमेशा मौजूद है।
विज्ञापन


साल 2023 में हार्दिक ने बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी रचाई थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पांड्या की टीम छह अंक और -0.356 नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


परिवार को लेकर बोले पांड्या
हार्दिक ने कहा, "बच्चा होने के बाद मेरी क्रिकेट में बहुत बदलाव नहीं आया, लेकिन एक इंसान के तौर पर जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया। प्राथमिकताएं बदल गईं और मेरे अंदर एक शांति आई। दिन के अंत में आप जानते हैं कि जब आप वापस अपने परिवार और लव वनस के पास जाते हैं, तो वो हमेशा आपके लिए मौजूद हैं। इस जिंदगी के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। शादी करना, पिता बनना, ये सब बहुत खास रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक को बनाया गया उप-कप्तान
हाल ही में बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को टीम का उप-कप्तान बनाया। अगरकर ने बताया कि हार्दिक की जगह किसी और को उप-कप्तानी सौंपना कठिन है। वह लंबे ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं। 


अगरकर ने कहा, "उप कप्तानी को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। हार्दिक एक क्रिकेटर के रूप में क्या क्या कर सकते हैं, ये हम सब जानते हैं। उन्हें रिप्लेस करना कठिन है। वह कप्तान को भी बहुत सारे विकल्प देते हैं और वह लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रहे हैं। उनके लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। जो वह कर सकते हैं वह शानदार है। वह एक लंबे ब्रेक के बाद टीम में आ रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपनी इंजरी और फॉर्म पर काम कर रहे हैं। खासकर जिस तरह से वह गेंदबाजी करते हैं, वह (कप्तान) रोहित को काफी संतुलन और विकल्प देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed