फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Amid Retirement talks CSK official said that MS dhoni not inform CSK about his future plans

IPL 2024: धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयान, जानिए क्या कहा

Mon, 20 May 2024 10:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 May 2024 10:34 AM IST
सार

चेन्नई और आरसीबी दोनों के एक समान 14 अंक थे, लेकिन आरसीबी की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 : Amid Retirement talks CSK official said that MS dhoni not inform CSK about his future plans
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर आईपीएल 2024 में लीग चरण में ही समाप्त हो गया है। टीम को अपने आखिरी ग्रुप चरण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई और आरसीबी दोनों के एक समान 14 अंक थे, लेकिन आरसीबी की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इस पर अब सीएसके के एक अधिकारी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने माही के संन्यास लेने की अटकलों को खारिज किया है। 
विज्ञापन

रांची पहुंचे धोनी
धोनी संन्यास लेने की खबरों के बीच अपने घर रांची पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने फिलहाल फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने टीम प्रबंधन से अंतिम निर्णय लेने से पहले कुछ महीने रुकने को कहा है। सूत्र ने कहा, धोनी फिलहाल सीएसके में किसी से भी आईपीएल छोड़ने के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने टीम प्रबंधन से कहा है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले वह कुछ महीनों का इंतजार करेंगे। उन्हें दौड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है जो उनके लिए अच्छी बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर नियम पर भी धोनी की नजरें
इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर इस सीजन काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कुछ खिलाड़ियों ने इस नियम पर सवाल खड़े किए थे। इंपैक्ट प्लेयर नियम भी धोनी के संन्यास लेने के फैसले में भूमिका निभा सकता है। अगर यह नियम आईपीएल में बना रहता है तो धोनी आगे भी खेल सकते हैं क्योंकि इससे वह टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं। हालांकि, अगर इस नियम को खत्म किया जाता है तो धोनी के लिए आगे खेलना मुश्किल होगा। सीएसके के अधिकारी ने कहा, हम धोनी के बयान का इंतजार करेंगे। उन्होंने हमेशा टीम के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। 
विज्ञापन

सीएसके के अधिकारी ने आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवर में गेंद बदलने के बारे में भी बात की। यश दयाल के अंतिम ओवर में धोनी ने 110 मीटर का छक्का जड़ा जिसके बाद नई गेंद ली गई और मैच का रुख पलट गया। सीएसके के अधिकारी ने इस बारे में कहा, गेंद खो गई थी जिस कारण नई गेंद मंगानी पड़ी। दयाल ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिससे खेलने में कठिनाई आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed