फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL : गंभीर से दो बार मैदान में भिड़े, गांगुली-गावस्कर भी हुए गुस्से का शिकार, जानें कोहली से जुड़े बड़े विवाद

Wed, 03 May 2023 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 May 2023 11:08 AM IST
सार

विराट का ऑन-फील्ड विवाद कुछ नया नहीं है। वह जब भी मैदान में आते हैं अपनी आक्रामकता की वजह से जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार इस आक्रामकता ने विवादों का भी रूप ले लिया। आइए विराट कोहली से जुड़े विवादों के बारे में जानते हैं

विज्ञापन
IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL Fight Know Controversial Moments of Virat Kohli’s Cricket Career
विराट कोहली के विवाद - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दोनों दूसरी बार आमने-सामने आ गए और इस विवाद ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया है। फैंस दो पक्षों में बंट गए हैं। कुछ फैन्स विराट के पक्ष में हैं जबकि कुछ फैन्स उनके इस हरकत का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, विराट का ऑन-फील्ड विवाद कुछ नया नहीं है। वह जब भी मैदान में आते हैं अपनी आक्रामकता की वजह से जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार इस आक्रामकता ने विवादों का भी रूप ले लिया। आइए हम आपको कोहली से जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताते हैं-

10. मिचेल जॉनसन से भिड़े विराट कोहली

IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL Fight Know Controversial Moments of Virat Kohli’s Cricket Career
मिचेल जॉनसन और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2014 में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी चर्चा में रहा था। उस वक्त कोहली को सचिन तेंदुलकर का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। फैंस चाहते थे कि कोहली सचिन की कमी की भरपाई करें। इससे पहले उनका इंग्लैंड दौरा काफी खराब रहा था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने शानदार  वापसी की थी और चार शतक जड़े थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे टेस्ट में उनके एग्रेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल जॉनसन ने अपनी गेंदबाजी पर एक थ्रो से कोहली को हिट किया था। इससे कोहली खुश नहीं थे। इसके बाद कई बार दोनों कई बार आमने-सामने आए और शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। इस मैच में कोहली ने 169 रन की शानदार पारी खेली थी। अंत में जॉनसन ने ही कोहली को पवेलियन भेजा था।

9. टिम पेन के साथ कोहली की लड़ाई

IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL Fight Know Controversial Moments of Virat Kohli’s Cricket Career
कोहली और टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया
2018-19 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली और टिम पेन की लड़ाई भी खूब चर्चा में रही थी। पूरी टेस्ट सीरीज में कोहली और पेन एक दूसरे से कई बार भिड़े थे। पेन ने कहा था कि कोहली ने मैचों के दौरान उनके खिलाड़ियों को आउट होने पर गलत तरीके से मैदान से बाहर जाने का इशारा किया था। इसलिए वह दिखाना चाहते थे कि उनके खिलाड़ी कमजोर नहीं हैं। यही वजह थी कि पेन कप्तान होने के नाते कोहली को जवाब दे रहे थे। भारत ने चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

8. फैन को देश से निकलने के लिए कहा

IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL Fight Know Controversial Moments of Virat Kohli’s Cricket Career
कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली से जुड़ी इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, एक फैन ने कहा था कि विराट कोहली बहुत ओवररेटेड बल्लेबाज हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों की जगह ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते देखना पसंद करते हैं। फैन की यह बात विराट को पसंद नहीं आई थी। इसका जवाब देते हुए कोहली ने कहा था कि या तो फैन देश छोड़कर चला जाए, या फिर अपनी प्राथमिकताओं को सही करे। कोहली ने कहा था- ठीक है, मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए,आपको कहीं और जाकर रहना चाहिए। आप हमारे देश में क्यों रह रहे हैं और दूसरे देशों से प्यार कर रहे हैं? मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि आप मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और अन्य चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को ठीक करें।
विज्ञापन

7. गावस्कर का कोहली और अनुष्का पर कमेंट

IPL 2023 Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL Fight Know Controversial Moments of Virat Kohli’s Cricket Career
गावस्कर का कोहली-अनुष्का से विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 के दौरान भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने एक कमेंट की वजह से विवादों से घिर गए थे। दरअसल, कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान कोहली और अनुष्का अपने घर में क्रिकेट खेलते दिखे थे। उस तस्वीर में कोहली बैटिंग कर रहे थे और अनुष्का बॉल फेंक रही थीं। इसके कुछ दिनों बाद आईपीएल 2020 की शुरुआत हुई। लीग के दौरान कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। उस वक्त गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे, तो उन्होंने लॉकडाउन वाली घटना का हवाला देते हुए मजाक में अनुष्का-कोहली पर बयान दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बयान पर विवाद खड़ा कर दिया था, जबकि गावस्कर ने कई बार सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। हालांकि, इसके बाद कोहली और गावस्कर में कई दिनों तक बातचीत नहीं हुई और आज भी दोनों में अनबन देखा जा सकता है। कोहली की पत्नी अनुष्का का बयान जरूर इस मामले पर सामने आया था और उन्होंने कहा था- कई साल बीत गए और आज भी कोहली के बैटिंग परफॉर्मेंस या खराब प्रदर्शन पर उन्हें बीच में घसीटा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed