फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: SRH Harry Brook statement after scoring century vs KKR, said - Indian fans were sledging, Shut them

IPL 2023: शतक लगाने के बाद SRH के हैरी ब्रूक का बेतुका बयान, बोले- भारतीय फैंस ताने मार रहे थे, चुप करा दिया

Sat, 15 Apr 2023 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Apr 2023 12:20 PM IST
सार

हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। जब अवॉर्ड लेने के लिए वह आए तो उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर बेतुका बयान दिया। इससे फैंस नाराज हो गए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: SRH Harry Brook statement after scoring century vs KKR, said - Indian fans were sledging, Shut them
हैरी ब्रूक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हरा दिया। यह इस सीजन हैदराबाद की चार मैचों में दूसरी जीत रही। इसके साथ ही वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक हैदराबाद की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


अपनी पारी में ब्रूक ने 181.82 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और तीन छक्के लगाए। यह इस सीजन का पहला शतक भी है। उनके शतक के बाद सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इनमें भारतीय फैंस भी शामिल हैं। हालांकि, मैच के बाद ब्रूक ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया है।
विज्ञापन


हैरी ब्रूक ने भारतीय फैंस को लेकर क्या कहा?

दरअसल, हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। जब अवॉर्ड लेने के लिए वह आए तो उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर बेतुका बयान दिया। हैरी ने कहा- आज के दर्शक शानदार थे। मैंने एंजॉय किया। मैं खुद पर थोड़ा दबाव डाल रहा था। जब आप सोशल मीडिया पर जाते हैं तो वहां कुछ लोग आपके बारे में बुरा कह रहे होते हैं। आज काफी भारतीय फैंस होंगे जो मुझे कहेंगे कि आपने शानदार काम किया। हालांकि, कुछ दिन पहले ऐसा नहीं था और वह मुझे स्लेजिंग कर रहे थे। ईमानदारी से कहूं तो खुश हूं कि मैंने उन्हें चुप करा दिया।

हैरी ने कहा- आज की रात खास थी। शुक्र है कि हम मैच जीत गए। बीच में थोड़ा दबाव था। बहुत सारे लोग कहते हैं कि टी20 में ओपनिंग करना सबसे अच्छा होता है। मैं कहीं भी बल्लेबाजी करके खुश हूं। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में काफी सफलता मिली है। वहां मैंने अपना नाम किया है। मेरे चार टेस्ट शतक इस बात की गवाही हैं। वहीं, हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने भी हैरी ब्रूक की तारीफ की। 

मार्करम ने भी ब्रूक की तारीफ की

मार्करम ने कहा- घर से बाहर जीतकर अच्छा लग रहा है। कोलकाता के बारे में हम सब जानते हैं कि उनकी टीम कितनी खतरनाक है। हमारे गेंदबाजों ने जज्बा दिखाया। मैं भाग्यशाली था कि हमें शानदार शुरुआत मिली। हम काफी गहराई तक बल्लेबाजी करते हैं इसलिए आपको आजादी मिलती है। हम सभी हैरी ब्रूक को जानते हैं। उनकी काबिलियत हमने देखी है। ऐसे खिलाड़ी को ढेर सारी गेंदों का सामना करने का समय देना अच्छा है। भुवनेश्वर मिस्टर रिलायबल (भरोसेमंद) हैं। निश्चित रूप से वह ड्रेसिंग रूम में काफी मदद करते हैं। आखिर में यह क्रिकेट है, जो हमेशा आपको सबक सिखाता है।

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। मयंक 13 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों को आंद्रे रसेल ने आउट किया। इसके बाद इसके बाद कप्तान मार्करम और हैरी ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई।

मार्करम 26 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 50 रन की तूफानी पारी खेल आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 32 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। हैरी ब्रूक शतक लगाकर और हेनरिच क्लासेन छह गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला।

229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत खराब रही। 20 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। रहमनुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर 10 रन और सुनील नरेन खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद नारायण जगदीशन और कप्तान नीतीश राणा ने चौथे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

जगदीशन 21 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। आंद्रे रसेल कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नीतीश ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 41 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर सात गेंदों में 12 रन बना सके।

वहीं, रिंकू सिंह ने 31 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 58 रन की नाबाद पारी खेली और अपने फॉर्म को जारी रखा। हालांकि, यह पारी कोलकाता को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। हैदराबाद की ओर से मार्को यानसेन और मयंक मार्कंडे ने दो-दो विकेट लिया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed