फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Sehwag called these five players the best batsman of this season, Kohli-Shubman not in this list

IPL 2023: सहवाग ने इन पांच खिलाड़ियों को इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया, कोहली-शुभमन इस लिस्ट में नहीं

Sat, 27 May 2023 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 May 2023 04:22 PM IST
सार

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लीग के पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों का चुनाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि सहवाग की लिस्ट में दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Sehwag called these five players the best batsman of this season, Kohli-Shubman not in this list
सहवाग ने लीग के टॉप पांच बल्लेबाजों का चुनाव किया है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में केवल एक मैच बचा है। पिछले दो महीनों में 10 फ्रेंचाइजी ने एक-दूसरे से टक्कर ली, जिनमें से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अन्य टीमों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में कई बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन भी देखने को मिले। यह पहली बार था जब दो अनकैप्ड बल्लेबाजों- यशस्वी जायसवाल और प्रभसिमरन सिंह ने लीग के एक संस्करण में शतक बनाए। इसके अलावा, भारत की ओर से विराट कोहली ने दो और शुभमन गिल ने तीन शतक लगाए। इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लीग के पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों का चुनाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि सहवाग की लिस्ट में दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन

सहवाग ने एक शो के दौरान कहा- मेरे 5 पांडव, क्रिकेट के पांडव। आईपीएल में मेरी पसंद के पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहा हूं। मैंने इस लिस्ट में कुछ ओपनर्स को नहीं चुना है क्योंकि उन्हें बहुत सारे मौके मिलते हैं। मेरे पसंदीदा बल्लेबाजों में रिंकू सिंह मेरे दिमाग में सबसे पहले आते हैं। मुझे नहीं लगता कि आप मुझसे कारण पूछेंगे, क्योंकि इस लीग में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी बल्लेबाज ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को मैच जिता दिया हो। केवल रिंकू सिंह ने किया है। दूसरे मध्य क्रम के बल्लेबाज शिवम दूबे हैं। उन्होंने इस सीजन 33 छक्के लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 160 से अधिक है। पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस साल वह एक स्पष्ट मानसिकता के साथ बल्लेबाजी करने आए थे कि उन्हें आना है और छक्के मारने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने कहा- तीसरा एक शानदार सलामी बल्लेबाज है। मुझे उनका नाम लेना है क्योंकि उनकी शानदार बल्लेबाजी ने मुझे उन्हें टीम में चुनने के लिए मजबूर किया है। वह हैं- यशस्वी जायसवाल। फिर इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव यानी SKY का नाम आता है। मैं सूर्यकुमार यादव का नाम ले रहा हूं क्योंकि वह लीग से पहले फॉर्म में नहीं थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह शून्य पर आउट हो रहे थे। आईपीएल में भी वह शुरुआत में अच्छा नहीं कर रहे थे, लेकिन फिर लीग में उन्होंने वापस से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अंत में मैं टॉस करके किसी को भी चुन सकता हूं क्योंकि बहुत सारे खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं एक और मध्य क्रम का बल्लेबाज चुनूंगा और उसका नाम है हेनरिच क्लासेन। वह जिस टीम (SRH) के लिए खेल रहे थे, वहां वह मध्य क्रम में उनकी रीढ़ बने हुए थे। उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए। स्पिन और गति के खिलाफ हिट करने की उनकी क्षमता शायद ही किसी विदेशी खिलाड़ी में देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed