फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: RCB Dinesh Karthik said- Yashasvi Jaiswal should not be included in ODIs, his time is yet to come

IPL 2023: RCB स्टार का बयान- यशस्वी जायसवाल को वनडे खिलाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, उनका समय आना बाकी है

Thu, 25 May 2023 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 May 2023 04:45 PM IST
सार

आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि अभी यशस्वी जायसवाल को इस साल भारत में होने वाले विश्व कप टीम में खिलाने का ख्याल नहीं लाना चाहिए।

विज्ञापन
IPL 2023: RCB Dinesh Karthik said- Yashasvi Jaiswal should not be included in ODIs, his time is yet to come
यशस्वी जायसवाल और दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी शानदार प्रदर्शन के चलते पूरे आईपीएल के दौरान चर्चा में रहे हैं। ऐसे कहा जा रहा है की जल्द ही उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह मिल सकती है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री नें भी अपने बयान में कहा था की ऐसे प्रतिभाशाली युवा को जल्द से जल्द भारत के लिए खेलना चाहिए और विश्व कप के लिए तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन

हालांकि, आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना इससे विपरीत है। उनका कहना है कि अभी जायसवाल को इस साल भारत में होने वाले विश्व कप टीम में खिलाने का ख्याल नहीं लाना चाहिए। यशस्वी ने साल 2020 में अंडर-19 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए छह मैच में 400 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। यशस्वी ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उसी फॉर्म को आईपीएल 2023 में भी जारी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023: RCB Dinesh Karthik said- Yashasvi Jaiswal should not be included in ODIs, his time is yet to come
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि अगर कोई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर होता है तो यशस्वी को उसकी जगह विश्व कप टीम में खिलाया जाए। इसके जवाब में दिनेश कार्तिक ने नाराजगी जताते हुए कहा- अगर हम इस साल होने वाले विश्व कप की बात करें तो यह उनके लिए काफी जल्दबाजी होगी। इस साल के वनडे विश्व कप की जगह अभी यशस्वी को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप पर ध्यान देना चाहिए और मुझे नहीं लगता की उन्हें वनडे टीम में शामिल करने पर चयनकर्ताओं द्वारा भी जल्दबाजी करनी चाहिए।

कार्तिक ने कहा- अभी वह एक युवा लड़का है। उन्हें टी20 जैसे प्रारूप पर ध्यान देना चाहिए। विश्व कप से पहले भारत को कुछ ही वनडे मैच खेलने को मिलेंगे। मुझे लगता है की वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।
विज्ञापन

IPL 2023: RCB Dinesh Karthik said- Yashasvi Jaiswal should not be included in ODIs, his time is yet to come
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे मैचों में शुभमन गिल और ईशान किशन दोनों को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है और कार्तिक को लगता है की फिलहाल टीम को इसी कॉमबीनेशन को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्तिक ने कहा- भारत के पास सलामी बल्लेबाजों की कमी नहीं है। टीम ने रोहित और शुभमन की ओपनिंग जोड़ी के साथ काफी अच्छा किया है। मुझे लगता है विश्व कप के बाद यशस्वी वनडे और टी20 के निरंतर खिलाड़ी होंगे। आप लोगों को विश्व कप के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मुझे लगता है कि ईशान किशन, जिन्होंने खासा प्रभावित किया है, वह भी टीम में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं।

कार्तिक ने कहा- मुझे बस लगता है कि जब भी यशस्वी को मौका मिले वह लंबे समय के लिए हो क्योंकि वह एक खास खिलाड़ी हैं। यह उन्होंने हमें आईपीएल में दिखाया है। लेकिन अगर हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो वह एक बिलकुल ही अलग स्तर है। अभी के लिए उन्हें टी20 में मौका देना चाहिए और जब तक वनडे विश्व कप खत्म होगा, तब से वह वनडे और टी20 खेलने के लिए तैयार होंगे।

IPL 2023: RCB Dinesh Karthik said- Yashasvi Jaiswal should not be included in ODIs, his time is yet to come
यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
यशस्वी के लिए आईपीएल 2023 यादगार रहा। 14 मैचों में उन्होंने 48.07 की औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। उन्होंने 124 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए। आईपीएल 2023 में कार्तिक को अन्य युवा बल्लेबाजों ने भी प्रभावित किया। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और तिलक वर्मा सभी का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है और वे सभी यशस्वी जायसवाल के साथ अगले साल टी20 विश्व कप खेलने के उम्मीदवार हैं।

कार्तिक ने कहा- मुझे नहीं लगता अभी के युवाओं में से कोई भी इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयार है। पर अगले विश्व कप में जरूर रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, यशस्वी और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को देखना चाहूंगा। यह चार खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं और जल्द ही भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। मुझे इस बात पर कोई शक नहीं की अगर इन्हें टी20 के प्रारूप को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए तो यह भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed