फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 RCB bowler Reece Topley Injures His Shoulder Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians

IPL 2023: केन विलियम्सन के बाद एक और खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान चोटिल, मुंबई के खिलाफ RCB का गेंदबाज हुआ जख्मी

Sun, 02 Apr 2023 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोप्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बुरी तरह घायल हो गए। इस कारण उन्हें तुरंत ही मैच से बाहर जाना पड़ा। वह फिर मैदान पर वापस नहीं लौट पाए।

विज्ञापन
IPL 2023 RCB bowler Reece Topley Injures His Shoulder Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians
रीस टोप्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस के केन विलियम्सन के बाद एक और खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोप्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बुरी तरह घायल हो गए। इस कारण उन्हें तुरंत ही मैच से बाहर जाना पड़ा। वह फिर मैदान पर वापस नहीं लौट पाए।
विज्ञापन


मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रीस टोप्ली चोटिल हो गए। कर्ण शर्मा की गेंद पर तिलक वर्मा ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला। रीस टोप्ली ने दो रन बचाने के लिए डाइव लगाया। वह कंधे के बल गिरे और फिर मैदान पर कराहने लगे। आरसीबी के फिजियो तुरंत ही मैदान पर आए। उन्होंने टोप्ली को देखा और फिर साथ लेकर गए।
विज्ञापन


इयान बिशप ने टोप्ली की चोट पर दी जानकारी
मैच में कमेंट्री करते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशप ने रीस टोप्ली की चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि टोप्ली के कंधे का कुछ हिस्सा अपनी जगह से हिल गया। उसे फिर से ठीक कर दिया गया है। हालांकि, वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। रीस टोप्ली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टोप्ली ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया। ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा था। वह अपने पहले आईपीएल मैच में चार गेंद पर पांच रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलियम्सन हो चुके हैं बाहर
विलियम्सन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में ही घुटने में गंभीर चोट लगी थी। वह मैदान पर ही काफी दर्द में दिखे थे और स्टाफ उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले गए थे। गुजरात टाइटंस ने उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि की है। हालांकि, अब तक रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed