फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Ravindra Jadeja Statement Over Chennai Super Kings Owners

IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक को लेकर रवींद्र जडेजा का बड़ा बयान, कहा- खिलाड़ियों पर नहीं डालते दबाव

Mon, 17 Apr 2023 05:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Apr 2023 05:39 PM IST
सार

जडेजा को पिछले साल चेन्नई का कप्तान बनाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। जडेजा को अपनी कप्तानी में अच्छे नतीजे नहीं मिले। उन्हें आठ मैचों के बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया।

विज्ञापन
IPL 2023 Ravindra Jadeja Statement Over Chennai Super Kings Owners
धोनी और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टीम के मालिक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएसके के मालिक कभी भी किसी खिलाड़ी पर दबाव नहीं डालते। टीम प्रबंधन सबसे खराब दौर में भी खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति रखता है और सभी के लिए समान सम्मान रखता है। चेन्नई की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार में से दो मैच जीत चुकी है। उसे दो मुकाबलों में हार मिली है।
विज्ञापन


जडेजा को पिछले साल चेन्नई का कप्तान बनाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। जडेजा को अपनी कप्तानी में अच्छे नतीजे नहीं मिले। उन्हें आठ मैचों के बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया। जडेजा के बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि जडेजा कप्तानी से हटाए जाने के बाद से निराश हैं और वह टीम को छोड़ना चाह रहे हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी और उनके बीच सभी मतभेदों को दूर किया गया और जडेजा फिर से टीम के साथ बने हुए हैं।
विज्ञापन


जडेजा ने क्या कहा?
जडेजा ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ''सीएसके प्रबंधन और मालिकों (एन श्रीनिवासन) ने कभी भी किसी भी खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं डाला। सीएसके के साथ 11 साल होने के बाद भी उनका वही रवैया और दृष्टिकोण है। जब आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हों तब भी वह आपको कभी भी कम महसूस नहीं कराएंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा ने कहा, ''टीम की संरचना में कुछ भी पद के अनुसार नहीं है। उन्होंने कभी महसूस नहीं किया कि किसी विशेष खिलाड़ी के लिए कोई पूर्वाग्रह है। वहां कोई बड़ा और छोटा नहीं है। यहां तक कि अंडर-19 के किसी भी युवा खिलाड़ी को अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों की तरह ही सम्मान मिलता है। कोई दबाव नहीं है। किसी भी खिलाड़ी के बीच कोई पक्षपात नहीं है, चाहे वह खेल रहे हों या नहीं।"


इस ऐसा रहा है चेन्नई का सफर
चेन्नई को इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद सीएसके ने लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस को हराया। चौथे मैच में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई को अपना पांचवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed