फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Punjab Kings all set to sack Anil Kumble pbks interested in Eoin Morgan and Trevor Bayliss

Punjab Kings: कोलकाता के बाद पंजाब को मिल सकता है नया कोच, अनिल कुंबले को हटाने की तैयारी में फ्रेंचाइजी

Fri, 19 Aug 2022 07:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 19 Aug 2022 07:51 PM IST
सार

पंजाब किंग्स आईपीएल के 16वें सीजन में नए कोच के साथ उतरना चाहती है। पंजाब की टीम 2014 से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। कुंबले को 2020 में पंजाब ने कोच बनाया था। उनके साथ फ्रेंचाइजी ने तीन साल का करार किया था, लेकिन वह उसे आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही है। 

विज्ञापन
IPL 2023 Punjab Kings all set to sack Anil Kumble pbks interested in Eoin Morgan and Trevor Bayliss
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद अब पंजाब किंग्स को भी नया कोच मिल सकता है। फ्रेंचाइजी ने वर्तमान कोच अनिल कुंबले को हटाने का मन बना लिया है। इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। कुंबले का करार इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है और पंजाब किंग्स उस करार को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। कुंबले तीन साल से पंजाब के कोच हैं, लेकिन अब तक एक बार भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स आईपीएल के 16वें सीजन में नए कोच के साथ उतरना चाहती है। पंजाब की टीम 2014 से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। कुंबले को 2020 में पंजाब ने कोच बनाया था। उनके साथ फ्रेंचाइजी ने तीन साल का करार किया था, लेकिन वह उसे आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही है।
विज्ञापन

IPL 2023 Punjab Kings all set to sack Anil Kumble pbks interested in Eoin Morgan and Trevor Bayliss
अनिल कुंबले - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के तौर पर कुंबले का प्रदर्शन
साल जीत हार कुल जीत प्रतिशत
2020 6 8 14 42.85
2021 6 8 14 42.85
2022 7 7 14 50.00

 

IPL 2023 Punjab Kings all set to sack Anil Kumble pbks interested in Eoin Morgan and Trevor Bayliss
ट्रेवर बेलिस - फोटो : सोशल मीडिया
कोच पद के तीन दावेदार
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी कथित तौर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयॉन मॉर्गन, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व ट्रेवर बेलिस और भारत के एक पूर्व कोच के साथ बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि तीनों में से किसी एक को एक हफ्ते के अंदर कोच बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

IPL 2023 Punjab Kings all set to sack Anil Kumble pbks interested in Eoin Morgan and Trevor Bayliss
इयॉन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉर्गन और बेलिस पर नजर
मॉर्गन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम 2019 में वर्ल्ड कप जीती थी। मॉर्गन 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान भी थे। उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया था। वहां कोलकाता को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों हार मिली थी। ट्रेवर बेलिस की बात करें तो वह कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बना चुके हैं। तब गौतम गंभीर कप्तान थे। वह वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के भी कोच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed