फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know

IPL Playoffs Schedule: चेन्नई का गुजरात और मुंबई का लखनऊ से होगा मुकाबला, देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
सार

IPL Playoffs Schedule: गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। उसने 14 में से 10 मैच जीते। गुजरात 20 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आठ-आठ मैच जीते।

विज्ञापन
IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know
हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन में लीग राउंड के मुकाबले समाप्त हो गए। 70 मैचों के बाद प्लेऑफ की चार टीमों का फैसला हो पाया। लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हरा दिया। इस हार के बाद आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। आरसीबी की हार का फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ और उसने अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


आरसीबी-गुजरात मैच में क्या हुआ?
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बना लिए। इस मैच में दो शतक लगे। आरसीबी के लिए दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। वहीं, युवा स्टार शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस बार अनुभवी कोहली के शतक पर युवा गिल का सैकड़ा भारी पड़ गया।
विज्ञापन

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी की जीत से मुंबई कैसे प्लेऑफ में पहुंची?
रविवार (21 मई) को गुजरात और आरसीबी के बीच मैच से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई ने कैमरन ग्रीन के शतक की बदौलत जीत हासिल की। टूर्नामेंट में उसकी आठवीं जीत थी और वह राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ आरसीबी को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। 

यहां से अगर आरसीबी अपने मैच में गुजरात को हरा देती तो उसके मुंबई के बराबर 16 अंक हो जाते और वह बेहतर नेट रनरेट से प्लेऑफ में पहुंच जाती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और आरसीबी हार के साथ बाहर हो गई। उसकी हार का फायदा मुंबई को हुआ और उसे प्लेऑफ का टिकट मिल गया।

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know
शुभमन गिल और विजय शंकर - फोटो : IPL/BCCI
टॉप-4 में कौन-कौन टीमें रहीं?
गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। उसने 14 में से 10 मैच जीते। गुजरात 20 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आठ-आठ मैच जीते। दोनों के बीच एक मैच रद्द हुआ था। इस तरह चेन्नई और लखनऊ के 17-17 अंक रहे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर चेन्नई दूसरे स्थान पर रही। वहीं, लखनऊ को तीसरा पायदान मिला। मुंबई को आठ जीत से 16 अंक मिले। वह चौथे नंबर पर रही।
विज्ञापन

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ में किसका मुकाबला किससे?
प्लेऑफ की बात करें तो सबसे पहले क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटर मैच चेन्नई में ही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 की विजेता से फाइनल खेलेगी।

IPL 2023 Playoffs Qualified Teams Matches Schedule Venues CSK VS GT LSG VS MI All You Need to Know
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ का शेड्यूल
तारीख मैच टीमें जगह समय
23 मई क्वालिफायर-1 गुजरात बनाम चेन्नई चेन्नई शाम 7:30 बजे से
24 मई एलिमिनेटर लखनऊ बनाम मुंबई चेन्नई शाम 7:30 बजे से
26 मई क्वालिफायर-2 -- अहमदाबाद शाम 7:30 बजे से
28 मई फाइनल -- अहमदाबाद शाम 7:30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed