फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Playoffs And Final Schedule Announced, Final To Be Held In Ahmedabad

IPL 2023: बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल का किया एलान, अहमदाबाद में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

क्वालिफायर-1 23 मई को, एलिमिनेटर 24 मई को और क्वालिफायर-2 26 मई को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2023 Playoffs And Final Schedule Announced, Final To Be Held In Ahmedabad
आईपीएल 2023 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल के शेड्यूल का एलान कर दिया। प्लेऑफ राउंड में तीन मैच खेले जाएंगे, जिनमें क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 शामिल है। क्वालिफायर-1 23 मई को, एलिमिनेटर 24 मई को और क्वालिफायर-2 26 मई को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

दो मैच चेन्नई और दो मैच अहमदाबाद में

क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। वहीं, क्वालिफायर-2 अहमदाबाद में खेला जाएगा। चेन्नई में चेपक में दोनों मैचों का आयोजन होगा, जबकि अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर-2 और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले साल भी खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में खेला गया था। पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा आईपीएल 2023 के प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल
तारीख मैच वेन्यू
23 मई क्वालिफायर-1 चेन्नई
24 मई एलिमिनेटर चेन्नई
26 मई क्वालिफायर-2 अहमदाबाद
28 मई फाइनल अहमदाबाद
विज्ञापन

प्लेऑफ में किस तरह होंगे मुकाबले

ग्रुप स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। अंक तालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर-वन में भिड़ेंगी। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच जाएगी। वहीं, ग्रुप स्टेज के दौरान तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-वन हारने वाली टीम से भिड़ेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

चेन्नई के लिए मौका

पिछले कुछ सीजन के मैच भारत में किसी एक स्थान पर या भारत से बाहर ही आयोजित हुए हैं। ऐसे में इस लीग के अलग-अलग वेन्यू पर लौटने से फैंस बेहद खुश हैं। वहीं, प्लेऑफ के दो मुकाबले चेन्नई में होने से चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक बेहतरीन मौका है। टीम अंतिम चार में रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में पूरी टीम धोनी को एक खास तोहफा देना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed