{"_id":"644121ab9c9cb697af0d7ece","slug":"ipl-2023-not-dhoni-or-gayle-but-these-two-greats-picked-by-virat-kohli-as-goat-of-ipl-know-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: धोनी या गेल नहीं, बल्कि इन दो महारथियों को विराट कोहली ने आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: धोनी या गेल नहीं, बल्कि इन दो महारथियों को विराट कोहली ने आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया, जानें
Thu, 20 Apr 2023 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:57 PM IST
सार
कोहली से कहा गया कि उन्हें किन्हीं दो खिलाड़ियों के नाम जो उन्हें लगता है कि आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। कोहली ने जिनका नाम लिया, वह हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
कोहली ने धोनी और गेल को आईपीएल का महान खिलाड़ी नहीं बताया है
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को फर्श से अर्श पर पहुंचाया। वहीं, कई खिलाड़ियों ने इस लीग में चार चांद लगाया और लीग को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में शुमार कराया। इनमें विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, एडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, माइकल हसी, कुमार संगकारा, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुरेश रैना जैसे नाम शामिल हैं। इनके रहते आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनी। हाल ही में विराट कोहली से आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के बारे में पूछा गया और उन्होंने जो दो नाम चुने वो हैरान करने वाले थे। इनमें धोनी या गेल का नाम नहीं था।
विज्ञापन
कोहली से महान खिलाड़ी चुनने को कहा गया
कोहली से कहा गया कि उन्हें किन्हीं दो खिलाड़ियों के नाम जो उन्हें लगता है कि आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। कोहली ने जिनका नाम लिया, वह हैं- एबी डिविलियर्स और लसिथ मलिंगा। कोहली और डिविलियर्स के बीच खास दोस्ती है और दोनों एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए काफी समय तक साथ खेले। दोनों काफी अच्छे भी हैं। डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैचों में 39.71 की औसत और 151.69 के स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिंगा सबसे महान गेंदबाजों में से एक
मलिंगा और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, मलिंगा आईपीएल ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे हैं। डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ है। मलिंगा ने अपने दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.14 का रहा है। इस दौरान कोहली से कई और सवाल भी पूछे गए, जिनके जवाब इस प्रकार हैं-
कोहली से ये सवाल भी पूछे गए
- सबसे ज्यादा अंडररेट किया जाने वाला बल्लेबाज: अंबाती रायुडू
- महान ऑलराउंडर: शेन वॉटसन
- राशिद खान और सुनील नरेन के बीच बेहतर कौन: राशिद
- टी20 में फेवरेट शॉट: पुल शॉट
- फेवरेट टीम जिसके खिलाफ खेलना पसंद है: चेन्नई सुपर किंग्स