फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Murali Kartik Tries To Kick Ashish Nehra, falls on ground, know the reason here | KKR vs GT

IPL 2023 VIDEO: मुरली कार्तिक ने गुजरात के कोच आशीष नेहरा को किक मारने की कोशिश की, यहां जानें वजह

Sun, 30 Apr 2023 05:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

शनिवार को 44वां जन्मदिन मनाने वाले नेहरा ने गुजरात बनाम कोलकाता मैच से पहले टीम इंडिया के पुराने टीममेट मुरली कार्तिक को किक किया। इससे कार्तिक जमीन पर गिर गए।

विज्ञापन
IPL 2023: Murali Kartik Tries To Kick Ashish Nehra, falls on ground, know the reason here | KKR vs GT
मुरली कार्तिक और आशीष नेहरा मस्ती करते हुए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने अब तक आठ में से छह मैच जीते हैं। वहीं, कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ ही टीम को सिर्फ दो हार मिली है। कोच आशीष नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने गजब की रणनीति बनाने और विपक्षी टीमों को परेशान करने में कामयाब रहे हैं। पिछले मैच में गुजरात ने कोलकाता को उसके घर में 55 रन से हरा दिया। इस मैच में कमेंट्री कर रहे मुरली कार्तिक और नेहरा के बीच एक मजाकिया घटना भी देखने को मिली। 
विज्ञापन

शनिवार को 44वां जन्मदिन मनाने वाले नेहरा ने गुजरात बनाम कोलकाता मैच से पहले टीम इंडिया के पुराने टीममेट मुरली कार्तिक को किक किया। उनके किक की वजह से मुरली जमीन पर गिर गए। इसके बाद मुरली कार्तिक उठे और उन्होंने नेहरा को किक किया। हालांकि, नेहरा बच निकले और वहां से दौड़ते हुए भाग गए। इस घटना को देखकर मैदान में मौजूद दूसरे खिलाड़ी भी हंसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर बनाम गुजरात मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। वहीं, आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। 
विजय शंकर ने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 35 गेंदों में आठ चौके की मदद से 49 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आईपीएल की अंक तालिका में गुजरात की टीम शीर्ष पर है। उसके 12 अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed