फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Mohit Sharma Journey from CSK Strike Bowler to Net Bowler and now Gujarat Titans Player of The Match

IPL 2023: मोहित शर्मा की 30 महीने बाद आईपीएल में धमाकेदार वापसी, अपने पहले ही मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने

Fri, 14 Apr 2023 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Apr 2023 11:07 AM IST
सार

Mohit Sharma IPL 2023: मोहित 30 महीने बाद कोई आईपीएल मैच खेल रहे थे। इस बीच उन्हें क्या कुछ नहीं सहना पड़ा है, लेकिन मोहित ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IPL 2023: Mohit Sharma Journey from CSK Strike Bowler to Net Bowler and now Gujarat Titans Player of The Match
मोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में कुछ बेहद दिलचस्प मैच खेले गए हैं, जिनमें एकदम आखिरी गेंद पर जाकर मैच का नतीजा निकला है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग। इस टूर्नामेंट में न सिर्फ आपके पास खुद को साबित करने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म होता है, बल्कि कुछ खास करने पर आप अपनी टीम और फैंस के लिए हीरो भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मोहित शर्मा ने भी कर दिखाया है।
विज्ञापन


इस पूर्व भारतीय गेंदबाज ने गुरुवार को गुजरात टाइटंस टीम से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। खास बात यह थी कि मोहित 30 महीने बाद कोई आईपीएल मैच खेल रहे थे। इस बीच उन्हें क्या कुछ नहीं सहना पड़ा है, लेकिन मोहित ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। आइए जानते हैं मोहित के जीवन में किस प्रकार ट्विस्ट एंड टर्न्स आए।
विज्ञापन


Better Than Staying at Home': Mohit Sharma Shines on GT Debut, Spills Beans  on His Stint as Net Bowler
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में पहली बार चर्चाओं में आए थे मोहित

हरियाणा के मोहित 2012/13 के रणजी ट्रॉफी से चर्चाओं में आए थे। उस सीजन वह आठ मैचों में 37 विकेट लेकर टूर्नामेंट के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मोहित के प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स काफी प्रभावित था और उन्हें 2013 आईपीएल सीजन के लिए साइन किया था। तब चेन्नई के बॉलिंग कोच रहे एंडी बिचेल ने मोहित को एक दिन के बॉलिंग कैंप के बाद शॉर्टलिस्ट कर लिया था। 

IPL: Young Mohit Sharma steals the limelight - Rediff Cricket

2014 IPL में पर्पल कैप विनर रहे थे मोहित

मोहित ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करते हुए 15 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। इसके बाद वह भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करते हुए अपने पहले वनडे में ही मैन ऑफ दी मैच बने थे। मोहित आईपीएल 2014 में सबसे अधिक विकेट लेने के साथ पर्पल कैप विनर भी रहे थे। तब उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट झटके थे। इसका इनाम उन्हें 2014 टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर दिया गया। भारतीय टीम उस साल फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी।

Mohit Sharma Height, Weight, Age, Wife, Affairs & More » StarsUnfolded

धोनी के खास खिलाड़ी रहे, 2020 में CSK ने निकाला

मोहित 2015 आईसीसी वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। मोहित ने टीम इंडिया के लिए कुल 26 वनडे और आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 31 और टी-20 में छह विकेट अपने नाम किए। 34 वर्षीय मोहित कभी आईपीएल में धोनी के खास खिलाड़ी थे, लेकिन 2020 में सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। मोहित ने गुजरात के इस सीजन से पहले पिछला आईपीएल मैच दिल्ली के लिए 20 सितंबर 2020 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था और 45 रन देकर एक विकेट लिया था।

IPL 2020: Mohit Sharma returns home from UAE following father's demise

2022 में गुजरात के नेट बॉलर बने थे

IPL 2023: Mohit Sharma Journey from CSK Strike Bowler to Net Bowler and now Gujarat Titans Player of The Match
मोहित शर्मा - फोटो : social media
मोहित को दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 सीजन में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वहां कोई छाप नहीं छोड़ पाए। इस आईपीएल के बाद मोहित को बैक इंजरी हुई थी और वह क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर हो गए। बैक सर्जरी से वापसी करने के बाद मोहित घरेलू क्रिकेट खेले। 2022 के मेगा ऑक्शन में उनमें किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और मोहित अनसोल्ड रहे।

हालांकि, नीलामी में नहीं चुने जाने के बावजूद वह लीग का हिस्सा बने। उन्हें गुजरात टाइटंस ने नेट गेंदबाज के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। मोहित ने एकबार बताया था कि पिछले साल गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने उन्हें फोन करके नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ रहने के लिए कहा था। घर पर बैठने की बजाय मोहित ने गुजरात टीम से जुड़ना सही समझा और वह नेट बॉलर बन गए। मोहित नेट्स में गुजरात के बल्लेबाजों को तैयारी करवाते रहे और हार नहीं मानी। इस सीजन मोहित फिर से ऑक्शन में उतरे और गुजरात ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया। 

From Purple Cap winner to net bowler: Mohit Sharma makes stunning return to  IPL with Gujarat Titans - India Today

पंजाब के जितेश और सैम करन का विकेट झटका

गुरुवार को वह करीब 30 महीने बाद आईपीएल का मैच खेलने उतरे तो ऐसा लगा ही नहीं कि यह गेंदबाज पिछले कुछ वर्षों से नहीं खेल रहा है। मोहित ने उसी सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की, जैसा कि वह पहले करते रहे थे। मोहित ने पंजाब के खिलाफ चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। इनमें जितेश शर्मा और सैम करन के दो महत्वपूर्ण विकेट शामिल हैं। ऐसे में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। ऐसा नहीं था कि इस अवॉर्ड के लिए वह अकेले दावेदार था। मुश्किल पिच पर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली थी, लेकिन मोहित को शानदार वापसी का इनाम दिया गया।

मोहित ने 2015 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला

मोहित ने वनडे डेब्यू एक अगस्त, 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में किया था और आखिरी वनडे उन्होंने 25 अक्तूबर, 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। मोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 30 मार्च 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडिय में किया था और आखिरी टी20 पांच अक्तूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाराबाती स्टेडियम में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed