{"_id":"6432ef8e565fb642260d4af4","slug":"ipl-2023-mitchell-santner-reminded-of-shane-watson-and-faf-du-plessis-played-match-with-blood-mumbai-indians-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: मिचेल सैंटनर ने दिलाई शेन वॉटसन और डुप्लेसिस की याद; घुटने से रिसता रहा खून, फिर भी नहीं मानी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: मिचेल सैंटनर ने दिलाई शेन वॉटसन और डुप्लेसिस की याद; घुटने से रिसता रहा खून, फिर भी नहीं मानी हार
Sun, 09 Apr 2023 10:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:32 PM IST
सार
सैंटनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी शेयर किया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सैंटनर के घुटने से खून निकल रहा है।
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल में चार बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16वें सीजन में अच्छी शुरुआत की है। उसने मुंबई इंडियंस को शनिवार (आठ अप्रैल) को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। उसके तीन मैच में चार अंक हैं। मुंबई के खिलाफ जीत में उसके स्पिन गेंदबाजों ने बड़ा योगदान दिया। अनुभवी रवींद्र जडेजा ने तीन और मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। सैंटनर ने अच्छी गेंदबाजी के अलावा एक खास वजह से फैंस का दिल जीता।
सैंटनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी शेयर किया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सैंटनर के घुटने से खून निकल रहा है। इसके बावजूद उन्हें टीम का साथ नहीं छोड़ा। एक तरफ घूटने से खून निकल रहा था, तो दूसरी ओर वह टीम को विकेट दिला रहे थे। सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव और अरशद खान का विकेट लिया।
विज्ञापन
वॉटसन ने 2019 के फाइनल में खेली थी यादगार पारी
सैंटनर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के दो दिग्गज शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस की याद दिला दी। वॉटसन ने आईपीएल के 12वें सीजन का खिताबी मुकाबले में कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने 59 गेंद पर 80 रन बनाए थे। हालांकि, चेन्नई को मुंबई के खिलाफ फाइनल में एक रन से हार मिली थी, लेकिन वॉटसन दिल जीत लिया था। उनके पैर से खून बह रहा था और वो मैदान पर फिर भी डटे रहे थे।
डुप्लेसिस ने खून निकलने के बावजूद की थी फील्डिंग
वहीं, फाफ डुप्लेसिस 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में खून निकलने के बावजूद फील्डिंग की थी। बल्लेबाजी के दौरान भी उनके घुटने पर खून दिख रहा था। वॉटसन और डुप्लेसिस अब चेन्नई के साथ नहीं हैं। वॉटसन ने संन्यास ले लिया है और वह दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। वहीं, डुप्लेसिस को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई ने रिटेन नहीं किया था। उन्हें आरसीबी ने खरीद लिया था। वह आरसीबी के कप्तान हैं।

View this post on Instagram