{"_id":"636b9e3d4979987aef2e3b42","slug":"ipl-2023-mini-auction-to-be-held-in-kochi-on-december-23-with-5-crore-additional-money-in-every-team-purse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा आईपीएल ऑक्शन, हर टीम के पर्स में पांच करोड़ बढ़ाए, कुल बजट 95 करोड़ हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा आईपीएल ऑक्शन, हर टीम के पर्स में पांच करोड़ बढ़ाए, कुल बजट 95 करोड़ हुआ
Wed, 09 Nov 2022 06:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:04 PM IST
सार
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को होगा। हालांकि, सभी टीमों के अधिकतर खिलाड़ी तय हैं, लेकिन इस मिनी ऑक्शन में भी कई बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। हालांकि, यह आईपीएल 2022 की तरह नहीं होगा। इस बार सभी खिलाड़ियों ने पर नीलामी नहीं लगेगी। सभी 10 टीमों ने जिन खिलाड़ियों को साल की शुरुआत में खरीदा था, वह अपनी टीम में बने रहेंगे। जिन खिलाड़ियों को कोई टीम रिलीज करेगी और जो खिलाड़ी पिछले ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे वह इस बार ऑक्शन में शामिल होंगे।
इस बार टीमें पिछली नीलामी के बाद बचे हुए पैसे और जिन खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज करेंगी। उनकी कीमत भी पर्स में जुड़ेगी। इसके अलावा सभी टीमों के पर्स में पांच करोड़ की राशि अलग से जोड़ी गई है। सभी टीमों का कुल पर्स 95 करोड़ का हो गया है, जो पिछले साल 90 करोड़ था।

पिछले साल की नीलामी के बाद सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास बचे थे। इस टीम के पास 3.45 करोड़ रुपये थे और पांच करोड़ की अतिरिक्त राशि जुड़ने के बाद पंजाब के पर्स में 8.45 करोड़ रुपये हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की टीम मयंक अग्रवाल को रिलीज कर सकती है। इस स्थिति में पंजाब के पास 20.45 करोड़ होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास 2022 मेगा ऑक्शन के बाद 2.95 करोड़ रुपये बचे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पास 1.55 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 0.95 करोड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 0.45 करोड़ रुपये बचे थे। लखनऊ की टीम ने अपना पूरा पर्स खाली कर दिया था और अगर यह टीम किसी खिलाड़ी को रिलीज नहीं करती है तो इस मिनी ऑक्शन में इस टीम के पास पांच करोड़ रुपये होंगे।

इस साल चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस के पास 0.15 करोड़ रुपये बचे थे, जबकि तीन टीमों- मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के पास 0.10 करोड़ रुपये थे।
दिसंबर के पहले सप्ताह में नीलामी के लिए खिलाड़ियों का पूल तैयार हो सकता है। सभी फ्रेंचाइजी 15 नवंबर तक रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करेंगी। इसी साल फरवरी में मेगा ऑक्शन दो दिनों में आयोजित की गई थी, मिनी ऑक्शन सिर्फ एक दिन में पूरा हो जाएगा। हालांकि, मिनी ऑक्शन में कई बार विदेशी खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली है।

T20 World Cup: 'ससुर' शाहिद अफरीदी के अंदाज में भारतीय फैन्स से मिले शाहीन, ऐसा कर लोगों का जीता दिल
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
इस साल हर फ्रेंचाइजी की नजर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरुन ग्रीन पर होंगी। अगर ये खिलाड़ी नीलामी में शामिल होते हैं तो मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। पंजाब, दिल्ली और लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में केवल सात विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा था। ये सभी टीमें आठवें और अंतिम विदेशी खिलाड़ी की जगह भरने की कोशिश करेंगी।
पिछले साल छह फ्रेंचाइजी में चोटिल खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी को यह तय करना होगा कि मूल खिलाड़ी को टीम में रखना है या बाद में आए खिलाड़ी को। फ्रेंचाइजी के पास दोनों खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखने का मौका होगा।