फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR

IPL 2023: यशस्वी ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तो राहुल ने की तारीफ, कोहली बोले- अब तक की बेस्ट बैटिंग

Fri, 12 May 2023 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 May 2023 10:23 AM IST
सार

कोलकाता के खिलाफ मैच में यशस्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया।

विज्ञापन
IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने नौ विकेट से जीत हासिल की। 150 रन के लक्ष्य को आरआर की टीम ने 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 छक्के और पांच चौके की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। इस पारी के जरिये यशस्वी ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम था। इन दोनों ने 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यशस्वी की इस ताबड़तोड़ा पारी की बदौलत राजस्थान ने सीजन छठी जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

राहुल ने की जमकर तारीफ

IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद खुद केएल राहुल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए यशस्वी की तारीफ की और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। राहुल ने हैट्स ऑफ वाला GIF शेयर किया और कैप्शन में लिखा वाईबीजे-19 (YBJ-19)। वाईबीजे यशस्वी के नाम का शॉर्ट फॉर्म है, जबकि 19 उनकी जर्सी का नंबर है। इतना ही नहीं विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में यशस्वी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- वाओ! यह उन बेस्ट पारियों में से एक है, जिसे मैंने पिछले कुछ समय में देखा है। यशस्वी जायसवाल क्या टैलेंट हैं आप! राजस्थान ने विराट की स्टोरी को अपने पेज पर शेयर किया और लिखा- G.O.A.T (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम/सर्वकालिक महान) का अप्रूवल मिल गया। 

ब्रेट ली ने भी यशस्वी की तारीफ की

IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
ब्रेट ली ने ट्वीट कर लिखा- वाओ YBJ-19! बीसीसीआई जल्द से जल्द उन्होंने टीम इंडिया में लाए। खुद विपक्षी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी यशस्वी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- यह यशस्वी जायसवाल की रात थी। खूब खेला यशस्वी। राजस्थान के इस युवा ओपनर ने अब तक इस सीजन चार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लिया। वह इस सीजन प्लेयर ऑफ द मैच के चार अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले राजस्थान के लेग स्पिनग युजवेंद्र चहल ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। जेसन रॉय ने 10 रन, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 18 रन, कप्तान नीतीश राणा ने 22 रन, आंद्रे रसेल ने 10 रन, रिंकू सिंह ने 16 रन, शार्दुल ठाकुर ने एक रन और सुनील नरेन ने छह रन की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 42 गेंदों में 57 रन की पारी खेल कोलकाता को 149 के स्कोर तक पहुंचाया। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। 

IPL 2023: KL Rahul, Virat Kohli Leads Tributes As Yashasvi Jaiswal Breaks Fastest 50 Record | KKR vs RR
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
चहल ने चार विकेट झटके। एक विकेट लेते ही चहल ने ड्वेन ब्रावो के इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ब्रावो ने 183 विकेट लिए थे, जबकि चहल के 187 विकेट हैं। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिला। संदीप शर्मा और केएम आसिफ को एक-एक विकेट मिला। जवाब में राजस्थान ने यशस्वी के नाबाद 98 रन और कप्तान संजू सैमसन के नाबाद 48 रन की बदौलत 41 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। सैमसन ने 29 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। जोस बटलर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed