फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: KKR captain Nitish Rana fined Rs 12 lakh for maintaining slow over-rate against Punjab Kings

IPL 2023: कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, पंजाब के खिलाफ इस गलती के लिए मिली सजा

Tue, 09 May 2023 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 May 2023 11:12 AM IST
सार

सोमवार को रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी और अपने शानदार फिनिशर होने का परिचय दिया था। इसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

विज्ञापन
IPL 2023: KKR captain Nitish Rana fined Rs 12 lakh for maintaining slow over-rate against Punjab Kings
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा पर ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लीग ने अपने बयान में कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था। इस वजह से कप्तान नीतीश पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन

सोमवार को रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी और अपने शानदार फिनिशर होने का परिचय दिया था। इसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 179 रन बनाए थे। कप्तान शिखर धवन ने 47 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। आखिर में शाहरुख खान के आठ गेंदों में 21 रन और हरप्रीत बरार के नौ गेंदों में 17 रन की नाबाद पारियों ने पंजाब को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन और हर्षित राणा ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन

जवाब में कोलकाता को जेसन रॉय की 24 गेंदों में 38 रन, कप्तान नीतीश राणा के 38 गेंदों में 51 रन और आंद्रे रसेल के 23 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की तूफानी पारियों ने जीत दिलाई। आखिरी दो ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में सैम करन गेंदबाजी के लिए आए। तब रसेल और रिंकू सिंह क्रीज पर थे। इस ओवर में रसेल ने तीन छक्के लगाए। करन ने 19वें ओवर में 20 रन खर्च किए। 

आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। अर्शदीप गेंदबाजी करने आए। शुरुआती चार गेंदों पर उन्होंने चार रन खर्च किए। पांचवीं गेंद पर रसेल रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, लेकिन रिंकू सिंह ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 10 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। यह केकेआर की पंजाब पर 21वीं जीत रही। 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में केकेआर की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। किसी एक टीम के खिलाफ उनसे ज्यादा मैच सिर्फ मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ ही 23 मैच जीते हैं। पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, नाथन एलिस और हरप्रीत बरार को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed