{"_id":"6449411e8f8c9787e70bae3d","slug":"ipl-2023-jonny-bairstow-returns-with-97-runs-in-88-balls-for-yorkshire-will-he-play-for-punjab-kings-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: बेयरस्टो की धमाकेदार वापसी, यॉर्कशायर के लिए 88 गेंदों में बनाए 97 रन, क्या पंजाब के लिए खेल पाएंगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: बेयरस्टो की धमाकेदार वापसी, यॉर्कशायर के लिए 88 गेंदों में बनाए 97 रन, क्या पंजाब के लिए खेल पाएंगे?
Wed, 26 Apr 2023 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:50 PM IST
सार
33 साल के बेयरस्टो ने यॉर्कशायर सेकंड इलेवन टीम से खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ 88 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 97 रन बनाए। इसकी बदौलत उनकी टीम ने चार दिवसीय मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट गंवाकर 437 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के बैटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आठ महीने बाद क्रिकेट खेलते नजर आए। वह यॉर्कशायर के लिए बल्लेबाजी करने उतरे और 88 गेंदों में 97 की शानदार पारी खेली। 33 साल के बेयरस्टो पिछले साल सितंबर में गोल्फ खेलते हुए अपने टखने में चोट लगा बैठे थे। उनका टखना डिस्लोकेट हो गया था। हालांकि, वह अब मैदान पर लौट चुके हैं और इससे सबसे ज्यादा खुश इंग्लैंड क्रिकेट टीम है।
विज्ञापन
33 साल के बेयरस्टो ने यॉर्कशायर सेकंड इलेवन टीम से खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ 88 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 97 रन बनाए। इसकी बदौलत उनकी टीम ने चार दिवसीय मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट गंवाकर 437 रन बना लिए हैं। यॉर्कशायर सेकंड इलेवन टीम के कोच टॉम स्मिथ ने कहा कि जब उन्होंने हिट करना शुरू किया तो लगा ही नहीं कि वह कभी मैदान से बाहर थे। उनके लेट कट, ड्राइव और जिस तरह से उन्होंने स्पिनर्स को खेला, यह दिखाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, इंग्लैंड को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है। इससे पहले बेयरस्टो का वापस आना इंग्लिश टीम के लिए शुभ समाचार है। ऐसे में अगले हफ्ते बेयरस्टो को यॉर्कशायर के फर्स्ट इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा वह जून में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेल सकते हैं। एशेज सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंग्लैंड में ही खेला जाना है। ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद से चोटिल होने तक बेयरस्टो शानदार फॉर्म में रहे थे और उन्होंने छह शतक जड़े थे।
हालांकि, बेयरस्टो के आईपीएल न खेलने से पंजाब किंग्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बेयरस्टो अब इस सीजन यह लीग नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि पंजाब ने उनका रिप्लेसमेंट भी बुला लिया है। पंजाब ने मैथ्यू शॉर्ट को बेयरस्टो का रिप्लेसमेंट बनाया था। ऐसे में बेयरस्टो अब टीम में वापसी नहीं कर सकते। उनकी टीम पंजाब अब तक सात में में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।