{"_id":"642fb4e0ce992b779c0a422d","slug":"ipl-2023-joe-root-yuzvendra-chahal-dance-to-bharosa-tere-pyar-te-song-rajasthan-royals-shares-video-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: जो रूट और चहल ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, 'भरोसा तेरे प्यार ते..' गाने की बीट पर थिरके, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: जो रूट और चहल ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, 'भरोसा तेरे प्यार ते..' गाने की बीट पर थिरके, देखें VIDEO
Fri, 07 Apr 2023 11:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:45 AM IST
सार
यह जो रूट का पहला आईपीएल है। उन्हें इस साल राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूट राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना समय खूब एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
जो रूट और युजवेंद्र चहल डांस करते हुए
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 का रोमांच फैंस पर हावी है। अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं, हालांकि मैदान से बाहर भी खिलाड़ी फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल जमकर डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह जो रूट का पहला आईपीएल है। उन्हें इस साल राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूट राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना समय खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रूट चहल के साथ मशहूर गाना 'भरोसा तेरे प्यार ते' गाने की बीट पर डांस करते दिख रहे हैं। रूट धीरे-धीरे अपनी टीम और खिलाड़ियों के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि यह उनका पहला आईपीएल है।
Welcome to IPL (Yuzi style) Roooot! 😂💗 pic.twitter.com/bI4rPoRHSE
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 6, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, रूट को अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आईपीएल में स्वागत है (युजी स्टाइल में) रूट! इसके साथ ही हंसने की इमोजी भी है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ फैंस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यहां 'ओ अंटावा' गाना होना चाहिए था। इससे यह डांस और सुपरहिट होता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- रूट के फुटवर्क पर कभी कोई शक ही नहीं था।
There were never any doubts regarding the footwork of Joe Root…
— I Love Mithunda (@ilovemithunda) April 6, 2023
On repeat yarrr
— Priyanka Hemanti Bhatt (@iPriyankaBhatt) April 6, 2023
Wait ur saying Joe can dance as well ?????
— Padmasree (@Padmasree05) April 6, 2023
The song should be oo antava mama oo oo antava mama.. would have created much more impact...😛😜
— నిఖిలేశ్ (@Nikhi_Siripuram) April 6, 2023
हाल ही में बटलर के साथ बातचीत में रूट ने मजाक में कहा कि वह चहल से बचना चाहेंगे। रूट ने कहा कि भारत और इस फ्रेंचाइजी में आने के बाद से चहल ने उनकी अच्छी देखभाल की है। रूट ने कहा कि वह चहल के खिलाफ काफी मैच खेल चुके हैं, बावजूद इसके उन्हें वास्तव में चहल को जानने का मौका नहीं मिला। पिछले सीजन की उपविजेता राजस्थान ने इस सीजन की मिली-जुली शुरुआत की है। 2008 के चैंपियन ने एक मैच में जीत और दूसरे में हार मिली है। उनका अगला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।