फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 GT vs RR sanju-samson-says-he-has-enough-omlettes-before-the-match rashid khan Harsha Bhogle tweet

IPL 2023: 'आज ऑमलेट नहीं खाऊंगा', गुजरात के खिलाफ मैच से पहले सैमसन ने क्यों कहा था ऐसा? फिर खेली तूफानी पारी

Mon, 17 Apr 2023 04:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 17 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी के दौरान राशिद खान को लगातार तीन छक्के मारे। वह क्रिस गेल के बाद राशिद खान के गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 GT vs RR sanju-samson-says-he-has-enough-omlettes-before-the-match rashid khan Harsha Bhogle tweet
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर 60 रन बनाए। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा शिमरॉन हेटमयार ने 26 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। सैमसन और हेटयायर ने राजस्थान को गुजरात टाइटंस पर आईपीएल इतिहास में पहली जीत दिलाई। इस मैच के बाद सैमसन का एक बयान वायरल हो गया।
विज्ञापन


पिछले दो मुकाबलों में सैमसन खाता नहीं खोल पाए थे। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले जब उनसे फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ''मुझे लगता है कि दो डक के साथ मैंने पर्याप्त ऑमलेट खा लिया है। अब आज कुछ रन बनाने का समय है।'' सैमसन ने इसके बाद अपने बयान को सही साबित भी किया। उन्होंने विस्फोटक पारी के दौरान राशिद खान को लगातार तीन छक्के मारे। वह क्रिस गेल के बाद राशिद खान के गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

सैमसन को टीम इंडिया में शामिल करने की सिफारिश!
सैमसन के प्रदर्शन से खुश होकर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भारतीय चयनकर्ताओं के लिए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''मैं हर दिन भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन को खिलाऊंगा।'' सैमसन ने इस सीजन के पांच मैचों में अब तक 55, 42, 0,0 और 60 रन की पारी खेली है। राजस्थान ने पांच में से चार मैच जीते हैं। उसके खाते में आठ अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

राजस्थान-गुजरात मैच में क्या हुआ?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राजस्थान ने पहली बार गुजरात को हराने में सफलता हासिल की। गुजरात टाइटंस की पिछले साल आईपीएल में एंट्री हुई थी। दोनों टीमों के बीच 2022 में तीन मैच खेले गए थे। इसमें एक फाइनल भी शामिल है। गुजरात ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी। राजस्थान ने फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed