फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ganguly praised Gill by tweeting, fans said - why didn't Virat's name be taken? got befitting reply

IPL 2023: गांगुली ने ट्वीट कर शुभमन गिल की तारीफ की, फैंस बोले- विराट का नाम क्यों नहीं लिया? मिला करारा जवाब

Thu, 25 May 2023 04:29 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 May 2023 04:29 PM IST
सार

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में जहां आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी तो वहीं गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने शतक जड़ा था।  दोनों बल्लेबाजों की शानदार शतकीय पारी के बाद सौरभ गांगुली ने एक ट्वीट किया।

विज्ञापन
IPL 2023: Ganguly praised Gill by tweeting, fans said - why didn't Virat's name be taken? got befitting reply
IPL 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली आईपीएल 2023 की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीजन में सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के दौरान विराट कोहली के साथ हैंडशेक को लेकर वह सुर्खियों में रहे और फिर शुभमन गिल की शतकीय पारी के बाद किए गए ट्वीट पर फैंस ने उन्हें ट्रोल किया।
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने यह ट्वीट गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के बाद किया था। इस मुकाबले में विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद भी आरसीबी को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में जहां आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी तो वहीं गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने शतक जड़ा था। दोनों बल्लेबाजों की शानदार शतकीय पारी के बाद सौरभ गांगुली ने एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "यह देश कितनी प्रतिभा पैदा कर रहा है, शुभमन गिल वाह... दो हाफ में दो शानदार पारियां। इस टूर्नामेंट का क्या शानदार स्टैंडर्ड है।"
विज्ञापन

गांगुली के इस ट्वीट के बाद कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रशंसकों ने गांगुली के इस ट्वीट पर विराट का नाम न लेने पर उन्हें ट्रोल किया। इसके बाद गांगुली ने एक अन्य ट्वीट में प्रशंसकों के सवाल का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- "यह एक रिमाइंडर है, उम्मीद करता हूं जो भी मेरे ट्वीट को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, वे अंग्रेजी समझें। अगर अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है तो कृपया इसे समझने के लिए किसी दूसरे की मदद लें।"
दरअसल, गांगुली ने अपनी पुरानी ट्वीट में दो हाफ का जिक्र किया था। यानी उन्होंने दो अलग-अलग पारियों में लगे दोनों शतक की तारीफ की थी। शुभमन के युवा होने की वजह से गांगुली ने उनका नाम लिया। अपने दूसरे ट्वीट में गांगुली ने इसी वजह से अंग्रेजी ठीक से पढ़ने की सलाह दी। हाथ न मिलाने वाली घटना के बाद दिल्ली बनाम बैंगलोर दूसरे मैच में गांगुली और कोहली ने हाथ मिलाया था। यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

गांगुली और कोहली का विवाद कोहली के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद लाइमलाइट में आई थी। हालांकि, इसमें भी कई लोगों ने विराट कोहली की कप्तानी से हटाए जाने पर गांगुली को जिम्मेदार ठहराया था। बता दें कि मौजूदा समय में कोहली न तो टीम इंडिया के कप्तान हैं और न ही गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष।

जहां तक दो क्रिकेट दिग्गजों की फ्रेंचाइजी की बात करें तो आरसीबी और दिल्ली दोनों ही प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आरसीबी अपने आखिरी मैच तक प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनाई हुई थी लेकिन गुजरात ने उनकी ये इच्छा पूरी नहीं होने दी और टीम अंतिम-चार की रेस से बाहर हो गई। वहीं, दिल्ली अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed