फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Fans Chase Brett Lee Car For A Selfie, What Happened Next will surprise you, VIDEO

VIDEO: सेल्फी के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रेट ली की कार के पीछे भागे दो लोग, फिर जो हुआ वह आपको हैरान कर देगा

Sat, 15 Apr 2023 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Apr 2023 11:35 AM IST
सार

ब्रेट ली अपने पेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी20 खेले। टेस्ट में ब्रेट ली के नाम 310 विकेट, वनडे में 380 विकेट और टी20 में 28 विकेट हैं। आईपीएल में ब्रेट ली 38 मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Fans Chase Brett Lee Car For A Selfie, What Happened Next will surprise you, VIDEO
फैंस ने ब्रेट ली की कार का पीछा किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ब्रेट ली के दुनियाभर में कई फैंस हैं। भारत में भी उनको कई लोग फॉलो करते हैं। बुधवार को मुंबई में फैंस से जुड़ी एक ऐसी ही घटना ब्रेट ली के साथ घटी। ब्रेट ली आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं। बुधवार को वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में स्कूटी से दो लोग उनसे सेल्फी की डिमांड करने लगे। ब्रेट ली ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में ब्रेट ली ने लिखा- भारत हमेशा आश्चर्य से भरा होता है! फैंस के जुनून से प्यार हो गया है। 
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग स्कूटी से ब्रेट ली की कार का पीछा करते हैं। उनमें से एक ने आरसीबी की जर्सी पहन रखी थी। ड्राइव करते-करते फैंस ब्रेट ली से सेल्फी की मांग करते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार उनसे हिंदी में कहते हैं- आराम से आराम से यानी ध्यान से गाड़ी चलाओ। साथ ही ब्रेट ली फैंस से ड्राइविंग के समय हेल्मेट पहनने की भी हिदायत देते हैं ताकि चोट न लगे। वीडियो नीचे देख सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेट ली का करियर

ब्रेट ली अपने पेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी20 खेले। टेस्ट में ब्रेट ली के नाम 310 विकेट, वनडे में 380 विकेट और टी20 में 28 विकेट हैं। आईपीएल में ब्रेट ली 38 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 25 विकेट झटके। वह इस लीग में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल चुके हैं। ब्रेट ली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2015 में संन्यास लिया था।
विज्ञापन

हालांकि, वह रिटायरमेंट के बाद भी कई क्रिकेट टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया था और वर्ल्ड जाएंट्स की तरफ से खेले थे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रिटायरमेंट ले चुके क्रिकेटर्स ही खेलते हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज में भी खेल चुके हैं। ब्रेट ली को भारत से काफी प्यार है। उन्होंने बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। साथ ही हिंदी गाना भी गा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed