फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Deepak Chahar danced in the hotel balcony at five in the morning; View Video

IPL 2023: चैंपियन बनने के बाद जमकर नाचे दीपक चाहर, होटल की बालकनी में सुबह पांच बजे किया डांस; देखें Video

Tue, 30 May 2023 05:58 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 May 2023 05:58 PM IST
सार

सीएसके के पांचवी जीत के बाद मैदान में जश्न मनाने के बाद होटल रूम में भी टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इसी दौरान दीपक चैहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करते हुए दिखे। 

विज्ञापन
IPL 2023: Deepak Chahar danced in the hotel balcony at five in the morning; View Video
IPL 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार चैंपियन बनी। इसी के साथ सीएसके ने ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों ने अबतक पांच बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रविवार (28मई) को होने वाला फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रिजर्व डे यानी की सोमवार को किया गया। हालांकि, सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने खलल तो डाली लेकिन डीएलएस नियम से चेन्नई ने मुकाबला अपने नाम किया।

गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराने के बाद सीएसके के खिलाड़ियों ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे। इसी दौरान टीम के युवा खिलाड़ी दीपक चाहर के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ दीपक चाहर का खास अंदाज
पिछले सीजन में लीग राउंड में ही बाहर होने वाली सीएसके की टीम इस सीजन में चैंपियन बन कर निकली। टीम के युवा खिलाड़ी दीपक चाहर ने फाइनल मुकाबले में एक विकेट लिआ। उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया था।

सीएसके के पांचवी जीत के बाद मैदान में जश्न मनाने के बाद होटल रूम में भी टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। इसी दौरान दीपक चैहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह सुबह के पांच बजे होटल की बालकनी में अपने फैंस के लिए कमर लचकाते हुए डांस करते दिखे।
विज्ञापन

फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने चेन्नई के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के बल्लेबाजी के दौरान ही बारिश होने लगी, जिस वजह से डीएलएस नियम के अनुसार सीएसके को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया गया।

टीम ने 15 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करते हुए गुजरात टाइटंस के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के सपने को तोड़ दिया। सीएसके के लिए विनिंग शॉट रविंद्र जडेजा ने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed